जंगल में युवक की फांसी पर लटकी मिली लाश: किराए का ऑटो चलाता था, एक दिन पहले परिजनों के साथ बिताया था समय…

जंगल में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव। - Dainik Bhaskar

जंगल में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव।

कोरबा।। कोरबा जिले में दर्री थाना क्षेत्र नदियाखड़ बस्ती के जंगल में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक का नाम बबलू बरेठ (35 साल) है। युवक के आत्महत्या करने के कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, बबलू बरेठ कोतवाली थाना क्षेत्र के राताखार गौरा चौक का रहने वाला था। वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ कोरबा में अपने परिजन के घर किसी काम से आया हुआ था। इस दौरान उसने परिजन के यहां घूमना-फिरना और समय बिताने के बाद वापस अपने घर लौट गया था। इसके बाद मंगलवार सुबह जंगल के भीतर पेड़ पर फांसी के फंदे पर उसकी लाश मिली।

सोमवार को ऑटो​​​​​​​ लेकर निकला था बबलू

बबलू की बहन के पति ने बताया कि राताखार में बबलू अपने परिवार से अलग अपनी पत्नी और बच्चे के साथ रहता था। बड़ा बेटा रायपुर गया हुआ था। वहीं पत्नी पिंकी बेरठ और छोटा बेटा घर पर ही थे। बबलू एक ऑटो किराए में लेकर चलाता था। ऑटो लेकर सोमवार सुबह 10 बजे घर से निकला था, जिसके बाद से घर वापस नहीं आया था। फोन करने पर उसका मोबाइल बंद आ रहा था।

स्थानीय लोगों ने पेड़ पर लटकते देखा शव

स्थानीय लोगों ने पेड़ पर लटकते देखा शव

सीमा क्षेत्र में शव मिलने के कारण हुई परेशानी

स्थानीय लोगों ने बताया कि जंगल में लोगों की नजर जब लटकती हुई लाश पास पड़ी तब इसकी सूचना 112 को दी गई। सूचना के बाद 112 के कर्मचारियों ने सिविल लाइन थाना, सर्वमंगला चौकी और दर्री थाने को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई।

दर्री थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि इस दौरान कोतवाली और दर्री थाना सीमा क्षेत्र में शव मिलने के कारण पंचनामा और पीएम को लेकर मृतक के परिजनों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।