राज्य महिला आयोग द्वारा प्रकरणों की सुनवाई 19 अप्रैल को..

गरियाबंद(CITY HOT NEWS)// छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) डॉ. किरणमयी नायक 19 अप्रैल बुधवार को गरियाबंद जिले के प्रवास पर रहेंगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ने बताया कि वे महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित प्राप्त प्रकरणों की सुनवाई प्रातः 11 बजे से करेंगी। इस हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में उपस्थित होने को कहा गया है।
क्रमांक- 32/हेमनाथ

Chhattisgarh Important