युवती से दोस्ती,प्यार फिर मंगेतर बनाकर बनाता रहा संबंध: अब कैरेक्टर पर शक के चलते नहीं की शादी, युवक गिरफ्तार…


युवती के शादी करने का वादा कर शारीरिक शोषण करता रहा आरोपी।
बिलासपुर// छत्तीसगढ़़ के बिलासपुर में युवती से दोस्ती, प्यार फिर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक-युवती प्राइवेट जॉब करते हैं। इसी दौरान दोनों के बीच दोस्ती और फिर प्यार हो गया।
युवक उसके साथ शादी करने के लिए अपनी मां और बहन से मिलाया और रिश्ता तय कर लिया। आरोपी उसे पत्नी मानकर शारीरिक संबंध भी बनाने लगा। बाद में वह युवती के कैरेक्टर पर शक करते हुए शादी करने से इनकार कर दिया। इससे परेशान युवती ने उसके खिलाफ केस दर्ज करा दी। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

रिश्ता तय करने के बाद युवक ने युवती के साथ शादी करने से मना कर दिया पुलिस ने किया गिरफ्तार।
टीआई फैजूल शाह ने बताया कि सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली 29 वर्षीय युवती की करीब दो साल पहले वाट्सएप ग्रुप के जरिए उसकी पहचान सिविल लाइन क्षेत्र के जरहाभाठा ओम नगर निवासी लक्ष्मण मानिकपुरी उर्फ लच्छू (39) से हुई। वह भी प्राइवेट जॉब करता है। दोनों आपस में बात करने लगे और उनकी दोस्ती हो गई। तभी युवक ने उसे शादी करने की बात कही और उसे अपनी मां और बहन से मिलाया। इसके साथ ही युवती के परिवार वालों से भी उसने मुलाकात की। दोनों पक्ष इस रिश्ते के लिए तैयार हो गए।
पत्नी मानकर बनाया शारीरिक संबंध
इसके बाद युवक ने कहा कि दोनों के परिवार वाले शादी के लिए तैयार हैं। अब दोनों की शादी भी हो जाएगी। यह कहकर युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। युवती के मना करने पर वह दोनों पति-पत्नी हैं कहकर लगातार उसके साथ संबंध बनाते रहा।
इस दौरान रिश्ता तय होने के कारण युवती भी किसी को कुछ कह नहीं सकी। लेकिन, अब युवक उसके कैरेक्टर पर शक करते हुए शादी से इनकार कर दिया, जिससे परेशान होकर युवती ने आरोपी लक्ष्मण मानिकपुरी के खिलाफ शिकायत कर दी, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।