बिलासपुर के हेवेंस बार में कपल एंट्री पर विवाद: बाउंसरों ने स्टीक-डंडे से लड़कों को जमकर पीटा, एक युवक के सिर में आई गंभीर चोटें…

बिलासपुर के हेवेंस बार में कपल एंट्री पर विवाद: बाउंसरों ने स्टीक-डंडे से लड़कों को जमकर पीटा, एक युवक के सिर में आई गंभीर चोटें…

बिलासपुर// बिलासपुर जिले के हेवेंस पार्क के बाउंसरों ने युवकों की स्टीक-डंडे से जमकर पिटाई की है। इस हमले में एक युवक घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि बार में कपल एंट्री को लेकर विवाद हुआ था। घायल युवक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

दरअसल, सरकंडा के गीतांजली सिटी निवासी सौरभ तिवारी फोटोग्राफर है। रविवार की रात 11:45 बजे वो अपने दोस्त मयंक तिवारी, कमल दुबे के साथ होटल हेवेंस पार्क के बार पहुंचे थे। यहां क्लब के अंदर जाने की बात को लेकर बाउंसर टीपू खान और उसके साथी बहस करने लगे। जबकि, बाउंसर दूसरे लड़कों को एंट्री दे रहे थे।

इसका विरोध करने पर बाउंसर अपने साथियों के साथ मिलकर फोटोग्राफर और उसके दोस्तों की पिटाई कर दी। बाउंसर ने मयंक और कमल दुबे को घेर कर दबोच लिया। बेसबॉल और स्टीक से बेरहमी से मारपीट की। जिससे कमल दुबे के सिर में चोटें आईं हैं। सौरभ ने इस घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

बार में बाउंसर्स की गुंडागर्दी

होटल हेवेंस पार्क में मारपीट की यह पहली घटना नहीं है। यहां बाउंसरों ने पहले भी ग्राहकों से मारपीट की थी। यहां आए दिन बार में मारपीट और विवाद होता है। आरोप है कि बाउंसर्स गुंडागर्दी कर एंट्री को लेकर युवकों पर दबाव बनाते हैं। यहां कपल एंट्री के नाम पर बाउंसर अपनी मनमानी करते हैं। पुलिस से बार-बार शिकायत होने के बाद भी बाउंसर्स और संचालक पर पुलिस नकेल नहीं कस पा रही है।

देर रात तक बार में छलकता है जाम

शहर के बार में एंट्री का कोई टाइम नहीं है। आबकारी विभाग ने एंट्री के लिए नियम बनाया है और समय भी तय किया है। लेकिन, आबकारी और पुलिस की मिलीभगत से बार में देर रात तक जाम छलकता है, जिसके कारण आए दिन विवाद और मारपीट की घटनाएं होती है। वहीं, पुलिस बार को समय पर बंद कराने के बजाए उनकी मनमानी में सहभागी बनी रहती है। जिसके कारण इस तरह की लगातार घटनाएं होती रहती है।

Chhattisgarh