किचन में मिली महिला की जली हुई लाश: आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर थी कार्यरत, जंगल गया था पति, हत्या की आशंका…


महिला की कीचन में मिली जली लाश।
कोरबा// कोरबा में एक महिला की लाश उसके घर पर किचन में जली हुई हालत में मिली है। इस घटना की सूचना इलाके में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते ग्रमीणों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी के बाद मौक पर पहुंची पुलिस मामले को संदिग्ध मान जांच कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
ये पूरा मामला बांगो थाना क्षेत्र के ग्राम डुमरमुड़ा की है।जली हुई हालत में मिली महिला के शरीर का अधिकांश हिस्सा जल चुका था। महिला अपने पति के साथ अकेले रहती थी वहीं 20 साल का बेटा बोरवेल में काम करने बाहर गया हुआ है। महिला का पति गांव के पास जंगल गया हुआ था और जब वापस घर लौटा तो पत्नी को जली हुई हालत में देखा। पति ने इसकी जानकारी गांव वालों को दी। फिर सूचना पुलिस तक पहुंचाई गई। बांगो पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए मृतका के परिजनों का बयान दर्ज कर आसपास लोगों से पूछताछ की। कटघोरा एसडीओपी पंकज ठाकुर भी घटनास्थल पहुंचे थे। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया था। एसडीओपी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच की दिशा और दशा तय होगी। मृतका के साथ कोई घटना हुई है या वह किसी हादसे का शिकार हो गई, इसकी जांच पड़ताल की जा रही है।