कोरबा में मौसम का बदला मिजाज़: तेज बारिश ने बढ़ाई ठंड, विजिबिलिटी 10 मीटर तक घटी; सड़क पर भरा पानी…

कोरबा// कोरबा जिले में मौसम ने एक बार फिर से करवट बदल ली है। यहां बुधवार रात और गुरुवार सुबह तेज बारिश हुई, जिससे ठंड और ज्यादा बढ़ गई है। जिले में बादल छाए हुए हैं, साथ ही घने कोहरे ने विजिबिलिटी भी घटा दी है। इससे सड़क पर गाड़ियां रेंग रही हैं।

कोरबा जिले में बेमौसम बरसात से सड़क पर सन्नाटा पसरा है। जब तक बहुत जरूरत न हो, लोग बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं। विजिबिलिटी 10 मीटर तक घट गई है। तापमान 12 डिग्री सेल्सियस पर लुढ़क गया है। बारिश के चलते कई इलाकों में बिजली गुल है।

कोरबा जिले में बारिश से बढ़ी ठंड।

कोरबा जिले में बारिश से बढ़ी ठंड।

किसानों को फसल बर्बाद होने की चिंता

इधर बेमौसम बारिश ने किसानों को चिंता में डाल दिया है। यहां कई किसानों का धान भीग गया है। मंडियों में भी धान भीग गया है। कई मंडियों में धान खुले में पड़ा था और उसे तिरपाल से नहीं ढंका गया था। देर रात तेज बारिश होने के चलते मंडी कर्मचारी धान को तिरपाल से नहीं ढंक पाए।

बुधवार रात से कोरबा में बारिश शुरू हुई। गुरुवार को भी रुक-रुककर बारिश जारी है।

बुधवार रात से कोरबा में बारिश शुरू हुई। गुरुवार को भी रुक-रुककर बारिश जारी है।

बारिश और ठंड की चेतावनी

फसलों की बात करें, तो दलहन में अरहर, मटर की फसल को नुकसान हो सकता है। टमाटर की फसल को भी काफी नुकसान हुआ है। आज बारिश और कड़ाके की ठंड के चलते कई लोगों ने अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा। मौसम विभाग ने आने वाले समय में भी बारिश और ठंड बढ़ने की चेतावनी दी है। बारिश के पानी से नाली भर गया है। सड़क पर भी कचरे का ढेर नजर आ रहा है। टीपी नगर, सुभाष चौक, निहारिका के अलावा श्रमिक बस्तियों में भी बारिश का असर देखने को मिला है।