फैक्ट्री में हादसा, युवक की मौत: बहन ने कंपनी से मांगा 50 लाख मुआवजा, बोली- ज्यादा जलने की जानकारी नहीं दी थी…

रायपुर// रायपुर के उरला थाना स्थित एक फैक्ट्री में हुए हादसे में मजदूर की मौत हो गई। बुरी तरह झुलसने से उसका अस्पताल में इलाज चल रहा था। शनिवार को मजदूर की दम तोड़ दिया। घटना के बाद मृतक की बहन ने कंपनी से 50 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा 6 जनवरी को हुआ था। आलोक फेरोलाईज फैक्ट्री में काम करते समय आग की भट्टी में झुलसकर दो मजदूर बुरी तरह घायल हो गए थे। जिसमें एक मजदूर 19 साल के प्रियांशु घृतलहरे की हालत बहुत गंभीर थी। दूसरा मजदूर 45 साल के तोषण चंद्राकर भी घायल था। इसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

आग की भट्टी में झुलसकर दो मजदूर बुरी तरह घायल हुए थे। 19 साल के प्रियांशु घृतलहरे की हालत बहुत गंभीर थी।

आग की भट्टी में झुलसकर दो मजदूर बुरी तरह घायल हुए थे। 19 साल के प्रियांशु घृतलहरे की हालत बहुत गंभीर थी।

घटना की पूरी जानकारी नहीं दी

इस मामले में प्रियांशु घृतलहरे की शनिवार को अस्पताल में मौत हो गई। प्रियांशु की मौत के बाद उसकी बहन ने आरोप लगाया है कि कंपनी ने घटना की सूचना देते समय भाई के बुरी तरह से जल जाने की बात नहीं बताई थी। कंपनी ने उन्हें हड्डी वाले अस्पताल में भर्ती कर दिया। जहां उनका इलाज ठीक से नहीं हुआ।

इस मामले में उरला थाना पुलिस जांच में जुट गई है।

इस मामले में उरला थाना पुलिस जांच में जुट गई है।

50 लाख मुआवजा मिले

मृतक की बहन ने कहा कि स्थिति गंभीर होने के बाद उसे दूसरे अस्पताल पर ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। उन्होंने कंपनी से 50 लाख रुपए मुआवजा की मांग की है। जिससे उनका परिवार आगे अपना गुजारा कर सके। फिलहाल इस मामले में उरला थाना पुलिस जांच में जुट गई है।