छत्तीसगढ़ में 536 KM की होगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा: रायगढ़, अंबिकापुर,जांजगीर-चांपा, कोरबा समेत 7 जिले कवर करेंगे राहुल गांधी; हसदेव भी जा सकते हैं…

रायपुर// राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का रोड मैप तय हो गया है। मणिपुर से महाराष्ट्र तक की यात्रा छत्तीसगढ़ से भी होकर गुजरेगी। इस दौरान राहुल गांधी 5 दिन प्रदेश में यात्रा करेंगे। इन 5 दिनों में वो 7 जिलों और 5 लोकसभा सीटों को कवर करेंगे। इसमें वे हसदेव भी जाएंगे।

यात्रा की शुरुआत 14 जनवरी को मणिपुर के इंफाल से हो रही है। राहुल इस बार कुल 67 दिन यात्रा करेंगे। इस दौरान 110 जिले, 100 लोकसभा और 337 विधानसभा सीटों को कवर करेंगे। इससे पहले उन्होंने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की थी।

छत्तीसगढ़ इन जिलों से गुजरेगी यात्रा

राहुल गांधी की यात्रा ओडिशा से होते हुए रायगढ़ में प्रवेश करेगी। रायगढ़, सक्ती, जांजगीर-चांपा, कोरबा, अंबिकापुर, सूरजपुर और बलरामपुर ये वो 7 जिलें हैं जहां से यात्रा के गुजर सकती है। हालांकि अभी छत्तीसगढ़ के लिए फाइनल रोडमैप आना बाकी है।

4 लोकसभा कवर करेगी यात्रा

राहुल की यात्रा लोकसभा से ठीक पहले हो रही है। ऐसे में यात्रा का फोकस है कि ज्यादा से ज्यादा लोकसभा की सीटों को कवर किया जाए। छत्तीसगढ़ की रायगढ़, जांजगीर, कोरबा और सरगुजा लोकसभा सीटों से यह यात्रा गुजर सकती है। वहीं देश भर में 100 लोकसभा सीटों पर राहुल यात्रा करने वाले हैं।

हसदेव जंगल में कटाई को रोकने के लिए जारी है विरोध

हसदेव जंगल में कटाई को रोकने के लिए जारी है विरोध

हसदेव भी जा सकते हैं राहुल

छत्तीसगढ़ में अपनी यात्रा के दौरान राहुल गांधी हसदेव भी जा सकते हैं। प्रदेश में इस वक्त हसदेव जंगल की कटाई लगातार बड़ा मुद्दा रहा है। राहुल हमेशा ही अपने भाषणों में हसदेव का जिक्र भी करते रहे हैं। ऐसे में संभावना है कि वो हसदेव जाएंगे वहां लोगों से मुलाकात करेंगे।

18 फरवरी तक छग में प्रवेश करेगी यात्रा

14 जनवरी को शुरू होने वाली यह यात्रा लगभग 1 महीने बाद छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर सकती है। संभावना है कि 18 फरवरी के आसपास ये यात्रा रायगढ़ से प्रदेश में प्रवेश करेगी। 5 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा में बलरामपुर होते हुए राहुल सोनभद्र से उत्तरप्रदेश में प्रवेश करेंगे।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक चली थी।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक चली थी।

67 दिन | 110 जिला | 100 लोकसभा | 337 विधानसभा

  • मणिपुर | 107 किमी | 4 जिला
  • नगालैंड | 257 किमी | 5 जिला
  • असम | 833 किमी | 17 जिला
  • अरुणाचल प्रदेश | 55 किमी | 1 जिला
  • मेघालय | 5 किमी | 1 जिला
  • पश्चिम बंगाल | 523 किमी | 7 जिला
  • बिहार | 425 किमी | 7 जिला
  • झारखंड | 804 किमी | 13 जिला
  • उड़ीसा | 341 किमी | 4 जिला
  • छत्तीसगढ़ | 536 किमी | 7 जिला
  • उत्तर प्रदेश | 1,074 किमी | 20 जिला
  • मध्य प्रदेश | 698 किमी | 9 जिला
  • राजस्थान | 128 किमी | 2 जिला
  • गुजरात | 445 किमी | 7 जिला
  • महाराष्ट्र | 480 किमी | 6 जिला

यात्रा की दूरी: 6,700 KM से ज्यादा

राहुल गांधी जब जम्मू-कश्मीर के बनिहाल पहुंचे, तो कड़ाके की सर्दी थी। राहुल ने यहां टोपी तो पहनी, लेकिन वे हाफ स्लीव्स की सफेद टी-शर्ट ही पहने रहे।

राहुल गांधी जब जम्मू-कश्मीर के बनिहाल पहुंचे, तो कड़ाके की सर्दी थी। राहुल ने यहां टोपी तो पहनी, लेकिन वे हाफ स्लीव्स की सफेद टी-शर्ट ही पहने रहे।

छत्तीसगढ़ में लोकसभा की कुल 11 सीटें

प्रदेश में यह यात्रा ओडिशा होते हुए रायगढ़ से प्रवेश करेगी। छत्तीसगढ़ में लोकसभा की कुल 11 सीटें हैं, जिनमें से केवल 2 सीट ही कांग्रेस के पास है। पार्टी को आस है कि इस यात्रा के बाद प्रदेश में पार्टी की सीटें बढ़ सकती हैं।

छत्तीसगढ़ में राहुल की पहली यात्रा

छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी की यह पहली यात्रा होगी। इससे पहले राहुल गांधी ने साल 2023 में भारत जोड़ो यात्रा की थी, लेकिन वो यात्रा मध्यप्रदेश से आगे बढ़ गई थी और छत्तीसगढ़ नहीं आई थी। इस बार यात्रा प्रदेश के 5 लोकसभा सीटों से होकर गुजरेगी।

14 जनवरी से शुरू होगी यात्रा

भारत न्याय यात्रा 14 जनवरी 2024 से मणिपुर से शुरू होकर 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इस यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। भारत न्याय यात्रा का मकसद आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय है।

सियासी मकसद से ज्यादा राहुल के लुक और टी-शर्ट की चर्चा

इससे पहले राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की थी। राहुल के इस सफर में सियासत से ज्यादा उनका लुक चर्चा में रहा। कन्याकुमारी में 7 सितंबर को यात्रा की शुरुआत के समय राहुल के चेहरे पर हल्की दाढ़ी थी, लेकिन करीब 5 महीने बाद उनकी शक्ल पूरी तरह बदल चुकी थी। चेहरे पर घनी दाढ़ी थी, तो सिर के बाल भी बढ़े हुए थे। इधर, राहुल की सफेद टी-शर्ट भी चर्चा में रही, जिसे पहनकर वे कड़ाके की सर्दी में भी चलते नजर आए थे।