पैसेंजर प्लेन और कोस्ट गार्ड का विमान टकराया: पैसेंजर प्लेन के सभी 379 यात्री सुरक्षित, कोस्ट गार्ड के 5 क्रू मेंबर्स की मौत…

जापान // जापान की राजधानी टोक्यो के हानेडा एयरपोर्ट पर एक प्लेन में आग लग गई। जापान टाइम्स के मुताबिक लैंडिंग से पहले विमान कोस्ट गार्ड के प्लेन से टकरा गया। इस दौरान कोस्ट गार्ड के प्लेन में सवार 6 में से 5 क्रू मेंबर्स की मौत हो गई। वहीं पायलट घायल होने के बाद भी विमान से निकलने में कामयाब रहा।

फुटेज में नजर आ रहा है कि एक विमान लैंडिंग करते समय दूसरे विमान से टकराता है। दोनों में आग लग जाती है। - Dainik Bhaskar

फुटेज में नजर आ रहा है कि एक विमान लैंडिंग करते समय दूसरे विमान से टकराता है। दोनों में आग लग जाती है।

जापान एयरलाइंस (JAL) के एक प्रवक्ता ने कहा है कि पैसेंजर प्लेन होकाइडो के शिन-चितोसे एयरपोर्ट से रवाना हुआ था। इसमें करीब 367 पैसेंजर्स और 12 क्रू मेंबर्स सवार थे। सभी को प्लेन से सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है।

दरअसल, कोस्ट गार्ड का प्लेन भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में जरूरत का सामान पहुंचाने जा रहा था। जापान की ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री पूरे मामले की जांच कर रही है।

लैंड कर रहे प्लेन में लगी आग को बुझाने का प्रयास हुआ लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। हालांकि समय रहते इससे यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया। (क्रेडिट- BBC)

लैंड कर रहे प्लेन में लगी आग को बुझाने का प्रयास हुआ लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। हालांकि समय रहते इससे यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया। (क्रेडिट- BBC)

फुटेज जापान की राजधानी टोक्यो के एयरपोर्ट पर हुए हादसे के वक्त का है। इसमें प्लेन में आग लगी नजर आ रही है।

फुटेज जापान की राजधानी टोक्यो के एयरपोर्ट पर हुए हादसे के वक्त का है। इसमें प्लेन में आग लगी नजर आ रही है।

तस्वीर जापान एयरलाइंस की फ्लाइट 516 की है। जापान टाइम्स के मुताबिक, प्लेन पूरी तरह से जलकर खाक हो गया।

तस्वीर जापान एयरलाइंस की फ्लाइट 516 की है। जापान टाइम्स के मुताबिक, प्लेन पूरी तरह से जलकर खाक हो गया।

हानेडा एयरपोर्ट पर सभी रनवे बंद
BBC के मुताबिक, JAL की फ्लाइट शाम करीब 4 बजे (जापानी समयानुसार) न्यू चितोसे एयरपोर्ट से रवाना हुई थी। ये 5:40 बजे टोक्यो लैंड होने वाली थी। सोशल मीडिया पर प्लेन में आग लगने का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें फायर फाइटर्स आग बुझाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।

जापान टाइम्स के मुताबिक, हादसे को देखते हुए हानेडा एयरपोर्ट के सभी रनवे को बंद कर दिया गया है। कई फ्लाइट्स को नरिता एयरपोर्ट की तरफ डायवर्ट किया जा रहा है।