CM साय के सचिव बनाए गए IAS पी. दयानंद:डॉ. सुभाष सिंह सहित 3 OSD भी नियुक्त; सरकार बनने के बाद पहली नियुक्तियां..

रायपुर।। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निजी सचिव पी. दयानंद को बनाया गया है। दयानंद भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। उन्हें चिकित्सा शिक्षा सेवा विभाग का अतिरिक्त सचिव की भी जिम्मेदारी दी गई है। इनके अलावा राज्य प्रशासनिक सेवा के डॉ. सुभाष सिंह राज सहित 3 अफसरों को OSD नियुक्त किया गया है।

राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी डॉ सुभाष सिंह राज को पदस्थ किया गया है।मुख्यमंत्री जी की निजी स्थापना में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में श्री उमेश अग्रवाल और श्री रविकांत मिश्रा तथा निज सचिव के रूप में श्री दीपक अंधारे को पदस्थ किया गया है।