भजनलाल शर्मा होंगे राजस्थान के नए मुख्यमंत्री:आरएसएस से जुड़े हैं पहली बार के विधायक शर्मा, वसुंधरा राजे ने रखा प्रस्ताव…

  1. भजन लाल शर्मा होंगे राजस्थान के नए मुख्यमंत्री
  2. सांगानेर विधानसभा सीट से विधायक हैं भजन लाल शर्मा

जयपुर।।

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री का ऐलान हो गया है। सांगानेर से विधायक भजनलाल शर्मा को विधायक दल का नेता चुना गया है। प्रदेश कार्यालय में हुई विधायक दल की बैठक में भाजपा हाईकमान द्वारा तय किए गए नाम का ऐलान किया गया और उस नाम पर सभी की सहमति बन गई। सूत्रों के मुताबिक नए मुख्यमंत्री के नाम का प्रस्ताव वसुंधरा राजे ने ही रखा। भजनलाल शर्मा संघ पृष्ठभूमि से आते हैं। वे मूलत: भरतपुर के रहने वाले हैं। फिलहाल वे प्रदेश महामंत्री के पद पर भी थे।

Rajasthan New CM LIVE Updates राजस्थान में नए मुख्यमंत्री की घोषणा हो गई है। वो सांगानेर विधानसभा सीट से विधायक हैं। इसके अलावा वो राजस्थान बीजेपी के महामंत्री है। भजन लाल शर्मा 48 हजार से ज्यादा वोटों से जीते थे।

वो संगठन के करीबी माने जाते हैं। वो ब्रहाम्ण समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। वो पहली बार विधायक बने हैं।