रविशंकर नगर और दादरखुर्द में धुआंधार जनसंपर्क पर पहुंचे भाजपा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन..

वार्डों की सडक़ें बता रही हैं कांग्रेस के विकास की कहानी : लखन
कोरबा।। वार्ड दादरखुर्द में पहुंचने पर प्रत्याशी लखनलाल देवांगन को यहां के निवासियों ने सडक़, पानी, बिजली की समस्या से अवगत कराया। उन्हें बताया कि रात के वक्त सडक़ पर अंधेरा छाया रहता है। महिनों से यह समस्या है लेकिन सुधार करने के लिए कोई नहीं आ रहा है। लखनलाल देवांगन ने वार्डवासियों को आश्वस्त किया कि एक बार उन्हें सेवा मौका दें तो सारी समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करवाया जाएगा। श्री देवांगन ने कहा कि विकास के नाम पर कांग्रेस ने पूरे शहर का विनाश कर दिया है। कांग्रेस ने सिर्फ अपना ही विकास किया है और जनता को उसके हाल पर छोड़ दिया। यह कोई एक-दो वार्ड नहीं बल्कि पूरे कोरबा का हाल है। जनसंपर्क के दौरान घर-घर पहुंचने पर वार्डवासियों ने उनका स्वागत किया और समर्थन देेते हुए इस बार भाजपा का विधायक बनाने भरोसा दिलाया।

कोरबा। विधानसभा कोरबा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी लखनलाल देवांगन ने वार्ड क्रमांक 23 पंडित रविशंकर शुक्ल नगर और वार्ड क्रमांक 30 दादरखुर्द में घर-घर जाकर जनसंपर्क करते हुए कांग्रेस के शासनकाल की नाकामियों को बताया। लखनलाल देवांगन ने इस दौरान वार्डवासियों से कहा कि कांग्रेस के 15 साल विधायक होने के बाद भी वार्डों में अच्छी सडक़ नहीं बनवा सकें है। 10 साल से नगर निगम में कांग्रेस का महापौर चुना जा रहा है लेकिन महापौर भी विकास नहीं कर रहे हैं। रविशंकर शुक्ल नगर में आज पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। सडक़ को खोदकर ठेकेदार ने छोड़ दिया।