बेटे ने लाठी से पीट-पीटकर मां को मार डाला: आरोपी बोला- नशे में पत्नी के साथ करती थी झगड़ा, इसलिए कर दी हत्या…

रायपुर//रायपुर के तिल्दा नेवरा थाना में एक बेटे ने लाठी से पीटकर अपनी मां की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मां नशा करके अपनी बहू को परेशान करती थी। ये बात बेटे को पसंद नहीं थी। इस वजह से उसने वारदात को अंजाम दे दिया। ये पूरा मामला गांव बिलाडी का है।

जानकारी के मुताबिक 17 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे अमित यादव नशे की हालत में घर पहुंचा था। खाना खाते वक्त मां के साथ ​फिर उसका विवाद हो गया। जिसके बाद उसने मां के ऊपर लाठी से हमला कर दिया। सिर में हुए इस हमले से दशरीथ यादव बुरी तरह लहूलुहान हो गई।

मां नशा करके अपनी बहू को परेशान करती थी। ये बात बेटे को पसंद नहीं आती थी। जिसे लेकर घर में अक्सर विवाद होते रहता था।

मां नशा करके अपनी बहू को परेशान करती थी। ये बात बेटे को पसंद नहीं आती थी। जिसे लेकर घर में अक्सर विवाद होते रहता था।

घर पर हुए हंगामे के बाद आसपास लोग मौके पर एकत्र हो गए। फिर आनन-फानन में घायल महिला को सरकारी अस्पताल तिल्दा लाया गया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही मौके पहुंची पु​लिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर आगे की जांच कर रही है।

पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। आरोपी बेटे को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। आरोपी बेटे को हिरासत में लिया गया है।

हत्या में शराब का एक फैक्टर

इस मामले में गांव के लोगों ने बताया कि आसपास शराब मिलने की वजह से अक्सर ऐसे विवाद सामने आते रहते हैं। इस परिवार में मां और बेटे के साथ-साथ पिता भी शराब पीता था। जिसकी वजह से ये पहले भी कई बार आपस में लड़ चुके हैं। तब भी लोगों ने बीच बचाव किया था।