मुंबई एयरपोर्ट पर चार्टर्ड प्लेन क्रैश: बारिश के चलते रनवे पर फिसला, दो हिस्सों में टूटा और आग लग गई; 3 घायल…

मुंबई// विशाखापट्टनम से मुंबई आ रहा VSR वेंचर्स लियरजेट 45 एयरक्राफ्ट यहां रनवे 27 पर फिसल गया। मुंबई में भारी बारिश हो रही है, इसके चलते विजिबिलिटी 700 मीटर रह गई है। इसी वजह से यह घटना हुई।

मुंबई एयरपोर्ट पर गुरुवार को एक चार्टर्ड प्लेन लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसलकर क्रैश हो गया। वह दो हिस्सों में टूट गया और उसमें आग लग गई। इसमें 6 पैसेंजर्स और 2 क्रू मेंबर सवार थे। इनमें से 3 लोग घायल हुए हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। विमान ने विशाखापट्टनम से उड़ान भरी थी।
डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने बताया कि VSR वेंचर्स लियरजेट 45 एयरक्राफ्ट यहां रनवे 27 पर फिसल गया। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाई। मुंबई में भारी बारिश हो रही है, इसके चलते विजिबिलिटी 700 मीटर रह गई है। इसी वजह से यह घटना हुई।
तस्वीरों में देखिए हादसा…

जानकारी मिलते ही दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर प्लेन में सवार लोगों को बाहर निकाला।

प्लेन में सवार लोगों को बाहर निकालने के बाद उसमें लगी आग को बुझाया गया।

प्लेन में 6 पैसेंजर्स और 2 क्रू मेंबर सवार थे। जिनमें से 3 लोग घायल हुए हैं।