Top Sough Gossips Today: अनुष्का शेट्टी ने दोगुनी की फीस, चंद्रयान 3 की सफलता पर झूमे साउथ सितारे
Top 5 Sough Gossips Today: 23 अगस्त 2023 के दिन साउथ सिनेमाई सितारों को लेकर कई खबरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं। आज जहां अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) की बढ़ी हुई फीस ने चर्चा बटोरीं। तो वहीं, चंद्रयान 3 (Chandrayaan-3) की सफलता पर कई सितारे झूमते दिखे।

Top 5 Sough Gossips Today: साउथ सिनेमाई दुनिया में आज कई खबरों को लेकर बज बना रहा। आज जहां टॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) की अपकमिंग मूवी मिसेज शेट्टी मिस्टर पॉलिशेट्टी (Miss Shetty Mr Polishetty) की फीस को लेकर खासा बज रहा। वहीं, आज देशभर की निगाहें चंद्रयान 3 (Chandrayaan 3) मिशन पर टिकी रहीं। जिसके सफल होने के बाद चिरंजीवी (Chiranjeevi) से लेकर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और आर माधवन (R Madhavan) समेत कई सितारों ने अपनी खुशी सोशल मीडिया के जरिए बयां की। इसके अलावा आज वरुण तेज (Varun Tej) और लावण्या त्रिपाठी (Lavanya Tripathi) की शादी की तारीख भी सुर्खियों में बनी रही।