दुल्हन के हर्ष फायरिंग : जयमाल डालने के बाद दूल्हे के पास बैठे-बैठे की 4 राउंड फायरिंग, युवक ने दी थी रिवॉल्वर…

Last Updated on 1 year by City Hot News | Published: April 9, 2023

हाथरस// हाथरस में स्टेज पर बैठी दुल्हन ने रिवाल्वर से हर्ष फायरिंग कर दी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। स्टेज पर दुल्हन के साथ दूल्हा भी बैठा नजर आ रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि स्टेज पर खड़े एक युवक ने दुल्हन को लोडेड रिवाल्वर पकड़ाई।

इसके बाद दुल्हन ने हवा में चार राउंड फायर कर दिए। वीडियो हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सलेमपुर में एक गेस्ट हाउस का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस वीडियो की जांच करने में जुट गई है।

इस गेस्ट हाउस में बीते शुक्रवार को बारात आई थी। बारातियों के स्वागत के बाद द्वारचार कर रस्म पूरी हुई। उसके बाद जयमाल के लिये दूल्हा स्टेज पर पहुंचा। थोड़ी देर बाद दुल्हन को स्टेज पर बुलाया गया। दोनों एक-दूसरे को जयमाला पहनाई।

तस्वीर में दुल्हन हाथ में रिवाल्वर लेकर हवा में फायरिंग करती नजर आ रही है। उसके बगल में ब्लैक शर्ट में खड़े युवक ने उसे रिवाल्वर दी थी।

तस्वीर में दुल्हन हाथ में रिवाल्वर लेकर हवा में फायरिंग करती नजर आ रही है। उसके बगल में ब्लैक शर्ट में खड़े युवक ने उसे रिवाल्वर दी थी।

जयमाल डालने के बाद की हर्ष फायरिंग
बताया जाता है कि शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे जयमाल की रस्म भी पूरी हो गई। उसके बाद दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने के लिये रिश्तेदार स्टेज पर आए और फोटो खिंचवाने लगे। इसी बीच एक हाफ ब्लैक शर्ट पहने लड़का स्टेज पर चढ़ता है और दुल्हन के पास जाकर खड़ा हो जाता है।

थोड़ी देर बाद वह लड़का कमर से रिवाल्वर निकालकर दुल्हन को पकड़ा देता है। लोडेड रिवाल्वर को दुल्हन ने दाएं हाथ पकड़ा और दूल्हे के पास बैठे बैठे ही लगातार 4 राउंड हवा में फायर किए। दुल्हन को हर्ष फायरिंग करते देख बाराती भी हैरान रह गए।

बताया जाता है कि दुल्हन हाथरस जंक्शन क्षेत्र के पास एक गांव की है। बारात भी जिले के एक गांव से आई थी। जिस युवक ने दुल्हन को रिवाल्वर पकड़ाई है वह दुल्हन के परिवार का है।

थाना हाथरस जंक्शन प्रभारी गिरीश चन्द्र गौतम का कहना है कि शादी समारोह में दुल्हन की हर्ष फायरिंग किये जाने का मामला संज्ञान में आया है। वीडियो के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है। मामले की सूचना अफसरों को दे दी गई है।

एएसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया है कि वीडियो के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

एएसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया है कि वीडियो के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

ASP बोले- वीडियो के आधार पर होगी कार्रवाई

वहीं, एएसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही दुल्हन के परिवार के लोगों से पूछताछ की जाएगी। जिस लड़के ने रिवाल्वर दी है, उसके बारे में पता कराया जा रहा है।