नशे में धुत आदमी ने पुलिस के कुत्ते को काटकर किया जख्मी, ऐसा सबक मिला जिंदगी भर नहीं भूलेगा…

Admi Ne Kutte Ko Kaata: कुत्ते का इंसान को काटना आम बात है। लेकिन क्या कभी कोई आदमी एक डॉग को काटने की सोच सकता है? सुनने में भली ये अजीब लगे पर ऐसा हुआ है। जी हां, अमेरिका की इस घटना के बारे में जानकर सब हैरान रह गए हैं। क्या है पूरा मामला इस आर्टिकल में पढ़िए।

Man Bites A Dog Viral News: अगर किसी कुत्ते के इंसान को काटने की खबर आप सुने तो जाहिर है आपको हैरानी नहीं होगी… क्योंकि ये बहुत आम बात है। पर कहीं से आपको इस बात का पता लगे कि एक आदमी ने कुत्ते को काट लिया है, तो क्या आप उसकी बातों पर यकीन कर पाएंगे, शायद नहीं! ऐसा कम ही होता है, पर हाल ही में अमेरिका से ऐसी घटना सामने आई हैं। यहां एक इंसान ने नशे की हालत में डॉग पर हमला बोल दिया। अमेरिका की डेलावेर स्टेट पुलिस ने अपनी आंखों से एक ऐसा नजारा देखा, जो उन्हें दंग करने के लिए काफी था। वे एक शख्स को तेज स्पीड में ड्राइव करने के लिए पकड़ना चाहते थे और उन्होंने उसका पीछा किया। इस दौरान शख्स ने जो हरकत की, उसकी उम्मीद किसी को भी नहीं थी। इस आदमी ने पुलिस के कुत्ते को ही काट लिया, वो भी एक बार नहीं कई बार।
जख्मी हो गया कुत्ता

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक जमाल विंग नाम के 47 साल के शख्स पर डेलावेर स्टेट पुलिस की नजर रैश ड्राइविंग करते वक्त पड़ी। जिसके बाद उसे वार्निंग भी दी गई, पर उसने बात नहीं मानी। जब पुलिस के कहने पर शख्स गाड़ी के अंदर नहीं गया तो खुद ट्रूपर्स और उनके एक कुत्ते ने इस काम के लिए मोर्चा संभाला। इसी दौरान जमाल विंग ने DSP K9 नाम पुलिस डॉग को कई बार मुंह से काटकर जख्मी कर दिया।
नशे में था व्यक्ति…

बाद में पुलिस अफसरों ने बताया कि जमाल विंग ने शराब पी रखी थी। उसे इमरजेंसी मेडिकल सर्विस को सौंपा गया, ताकि उसका इलाज कराया जा सके। वहीं कुत्ते को भी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया क्योंकि शख्स ने उसे भी घायल कर दिया था। ठीक होने के बाद आरोपी शख्स पर ऑन ड्यूटी पुलिस ऑफिसर्स और उनके कुत्ते पर हमले और तेज स्पीड में गाड़ी चलाने का चार्ज लगाया गया है। उन्हें $34,200 (₹280,892.64) नकद बांड देना पड़ा है।