दूसरे प्रेमी के साथ देख बौखलाया आशिक, प्रेमिका की हत्या कर झाड़ियों में फेंका शव..फिर जहर खाकर की खुदकुशी की कोशिश..

कोरबा/जांजगीर// छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में 51 साल के शादीशुदा प्रेमी ने अपनी 45 साल की प्रेमिका की हत्या कर दी। प्रेमी ने प्रेमिका को उसे उसके दूसरे प्रेमी के साथ देख लिया था। इस बात को लेकर तीनों के बीच विवाद हुआ। गुस्से में शिवचरण ने महिला की हत्या कर दी और शव को गांव के पास झाड़ियों में छिपाकर घर लौट गया।

दो दिन तक महिला का पता नहीं चला तो गांव में उसकी तलाश शुरू हुई। बाद में आरोपी ने अपने बेटे से कहा, उससे गलत काम हो गया है और उसने धनेश्वरी की हत्या कर दी है। इसके बाद खुद जहर खाकर जान देने की कोशिश की। फिलहाल उसका कोरबा जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बुधवार को महिला का शव बरामद किया। मामला बलौदा थाना क्षेत्र के पंतोरा चौकी इलाके का है।

पहले देखिए तस्वीरें

जांजगीर जिले के पंतोरा इलाके में दूसरे प्रेमी के साथ देखने पर आरोपी ने प्रेमिका की हत्या कर दी।

जांजगीर जिले के पंतोरा इलाके में दूसरे प्रेमी के साथ देखने पर आरोपी ने प्रेमिका की हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपी ने महिला का शव गांव के पास नल के किनारे झाड़ियों में छिपा दिया।

हत्या के बाद आरोपी ने महिला का शव गांव के पास नल के किनारे झाड़ियों में छिपा दिया।

अब जानिए पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, अंगारखार गांव की धनेश्वरी बाई (45) की शादी के कुछ समय बाद ही उसके पति की मौत हो गई थी। धनेश्वरी अपने बच्चों के साथ रह रही थी। आरोपी शिवचरण यादव (51) भी शादीशुदा है और इसी गांव का रहने वाला है।

दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। रविवार को शिवचरण ने धनेश्वरी को दूसरे प्रेमी के साथ देख लिया। इसके बाद तीनों के बीच जमकर विवाद शुरू हो गया। विवाद के दौरान महिला का दूसरा प्रेमी वहां से चला गया। इसके बाद शिवचरण ने धनेश्वरी की हत्या कर दी। फिर शव को नल के पास झाड़ियों में छिपा दिया और घर चला गया।

दो दिन तक महिला का पता नहीं चला तो गांव में हुई बैठक

घटना के बाद धनेश्वरी दो दिनों तक घर और गांव में दिखाई नहीं दी। इस पर परिजन और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला तो गांव में बैठक बुलाई गई। बैठक में शिवचरण पर संदेह जताया गया। ग्रामीणों ने उसे बुलाकर महिला के बारे में पूछताछ की, लेकिन उसने कुछ भी जानने से इनकार कर दिया और वहां से घर लौट गया।

बेटे को बताई हत्या की बात, फिर जहर खाकर की खुदकुशी की कोशिश

पुलिस के मुताबिक, घर लौटने के बाद शिवचरण ने अपने बेटे दुर्गेश यादव को बताया कि उससे गलत काम हो गया है और उसने धनेश्वरी की हत्या कर दी है। इसके बाद वह शौच जाने की बात कहकर घर से निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो वह खेत में बेहोशी की हालत में मिला। उसने जहर खा लिया था। परिजन उसे इलाज के लिए कोरबा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे भर्ती कराया गया।

वारदात के बाद आरोपी घर से निकला और जहर खाकर जान देने की कोशिश की।

वारदात के बाद आरोपी घर से निकला और जहर खाकर जान देने की कोशिश की।

जिला अस्पताल से मिली सूचना, झाड़ियों से बरामद हुआ शव

जहर खाने के मामले की जानकारी जिला अस्पताल के पुलिस सहायता केंद्र से पंतोरा चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस ने अस्पताल में शिवचरण से पूछताछ की तो उसने महिला की हत्या करने और शव को नल के पास झाड़ियों में छिपाने की बात कबूल की। इसके बाद बुधवार सुबह पुलिस टीम मौके पर पहुंची और झाड़ियों से धनेश्वरी का शव बरामद किया।

Chhattisgarh