तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, सवार गंभीर रूप से घायल..

बिलासपुर// बिलासपुर में नेशनल हाईवे पर तोरवा थाना क्षेत्र के ढेंका के पास तेज रफ्तार ट्रेलर और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

तोरवा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा - Dainik Bhaskar

तोरवा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा

हादसे की सूचना मिलते ही घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

ब्लैक स्पॉट पर लगातार हो रहे हादसे

ढेंका के पास जिस स्थान पर यह दुर्घटना हुई, उसे ट्रैफिक पुलिस पहले ही ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित कर चुकी है। इसके बावजूद यहां सड़क हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। ऐसे में इस संवेदनशील स्थान पर सड़क सुरक्षा के इंतजामों और दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

Chhattisgarh