वोट बचाओ – देश बचाओ अभियान के तहत् जिला कांग्रेस दफ्तर में बैठक

वोट बचाओ – देश बचाओ अभियान के तहत् जिला कांग्रेस दफ्तर में बैठक

कोरबा – जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर के तत्‍वाधान में आज वोट बचाओ – देश बचाओ अभियान के तहत् जिला कांग्रेस दफ्तर में पूर्व मंत्री  जयसिंह अग्रवाल के विशेष उपिस्थिति में बैठक आहूत की गई । बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि भारतीय निर्वाचन आयोग के मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार के विरूद्ध निर्वाचन प्रक्रिया में अनियमितताओं को लेकर सवाल हो रहे हैं तथा उनके इस्‍तीफे और गिरफ्तारी की माँग कर रहे हैं । हमने निर्वाचन प्रणाली की निष्‍पक्षता और लोकतांत्रिक मूल्‍यों की रक्षा की मॉंग रखी है । हमारा यह अभियान लोकतंत्र और सविंधान की रक्षा से जूड़ा महत्‍वपूर्ण अभियान है । आओ एकता के साथ इस अभियान से लोगों को जोड़ें और सामूहिक रूप से सफल बनायें । 

श्री अग्रवाल ने जिला कांग्रेस अध्‍यक्ष एवं उनकी पूरी टीम, ब्‍लॉक, मण्‍डल, वार्ड तथा बूथ कमेटी के अध्‍यक्षों, ओबीसी, अजजा, अजा, अल्‍पसंख्‍यक प्रकोष्‍ठ, सेवादल, महिला कांग्रेस कमेटी के अध्‍यक्षों सहित पार्षद, पूर्व पार्षद से कहा आपस मिलकर गंभीरता से कार्य करें । 

जिला कांग्रेस अध्‍यक्ष मुकेश कुमार राठौर ने बताया कि 26 नवम्‍बर गुरूवार को रायपुर में सविंधान रक्षा एवं वोट रक्षक अभियान के तहत् विशाल रैली आयाेजित है । इस कार्यक्रम में भाग लेने कोरबा से 299 बूथों से कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को अधिकाधिक संख्‍या में रायपूर पहुंचना है । 

जिला कांग्रेस कमेटी के‍ि पूर्व अध्‍यक्ष नत्‍थूलाल यादव ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती निष्‍पक्ष निर्वाचन व्‍यवस्‍था पर निर्भर करती है । प्रत्‍येक नागरिक का मत लोकतंत्र की ताकत है । 

नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू ने कहा कि लोकतांत्रिक संस्‍थाओं की जिम्‍मेदारी होती है कि वे मताधिकार की विश्‍वनीयता को बनाएं रखें ताकि मतदाताओं के मन में किसी प्रकार का संदेह न रहे । 

प्रदेश पदाधिकारी श्रीमती रेखा त्रिपाठी ने कहा कि पूरे देश भर में मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त के काम काज को लेकर सवाल  खड़े हो रहे हैं । ऐसे में मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त को स्‍वत: ही इस्‍तीफा देना चाहिए याा फिर सरकार को उन्‍हें पद से हटा देना चाहिए । 

जिला कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राजेन्‍द्र सिंह ठाकुर ने अपने संबोधन में मताधिकार के महत्‍व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्‍येक नागरिक का वोट देश के भविष्‍य और लोकतंत्र की दिशा तय करने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाता है । 

पूर्व अध्‍यक्ष सपना चौहान, अजा प्रकोष्‍ठ के जिला अध्‍यक्ष नारायण लाल कुर्रे, ब्‍लॉक अध्‍यक्ष राजेन्‍द्र तिवारी, ए डी जोशी, मण्‍डल अध्‍यक्ष जवाहर निर्मलकर, सुरती कुलदीप, इकबाल कुरैशी ने भी निर्वाचन व्‍यवस्‍था में पारदर्शिता जवाबदेही और निष्‍पक्षता सुनिश्चित करने की आवश्‍यकता पर अपने – अपने विचार रखे । 

इस अवसर पर पार्षद रवि चंदेल, मस्‍तुल कंवर, बद्री किरण, गीता गभेल, रामगाेपाल कुर्रे, संतोष यादव, सुभद्रा सिंह, हिमांशु सिंह, एफ डी मानिकपुरी, डॉ.रामगोपाल यादव, डॉ.डी आर नेताम, कुंजबिहारी, प्रमोद श्रीवास, आंगन बाई महंत सहित अनेकों कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे । 

Chhattisgarh