रायपुर : धान खरीदी उत्सव: धान बेचने खरीदी केंद्र पहुंच रहे किसान व्यवस्थाओं को लेकर जताई संतुष्टि

धान खरीदी उत्सव: धान बेचने खरीदी केंद्र पहुंच रहे किसान व्यवस्थाओं को लेकर जताई संतुष्टि

रायपुर (CITY HOT NEWS)//

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में  कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी तिहार पूरे प्रदेश सहित महासमुन्द जिले में भी प्रारंभ हो गया। जिले के धान खरीदी केंद्रों में किसान अपना उपज लेकर पहुंच रहे हैं। टोकन तुंहर हाथ एप के माध्यम से टोकन कट जाने से किसानों को भी धान बेचने में और भी आसानी हो रही है।

महासमुंद के बरोंडा बाजार सहकारी समिति में धान बेचने आए मचेवा के किसान श्री होमन चंद्राकर ने 40 कट्टा और लाफीनखुर्द के श्री छगन लाल ने 6 कट्टा धान बेचा। किसानों ने बताया कि आसानी से उनका धान विक्रय हो गया। बारदाना भी समय पर उपलब्ध हो गया था। किसानों ने समिति की व्यवस्था को लेकर संतुष्टि जताई। इसी तरह लाफीनखुर्द किसान राम सिंग भी अपना 6 क्विंटल उपज लेकर धान खरीदी केंद्र पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि धान विक्रय के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। टोकन के अनुसार खरीदी, व्यवस्थित प्रक्रिया और अधिकारियों-कर्मचारियों के सहयोग से उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई

      सरकार द्वारा प्रति एकड़ 1389 रुपये  आदान राशि दिए जाने के लिए भी किसानों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार के किसान हितैषी निर्णयों से किसानों को आर्थिक संबल मिल रहा है और खेती-किसानी के प्रति भरोसा मजबूत हुआ है।

Chhattisgarh