तेज रफ्तार ट्रेलर ने भाई-बहन को कुचला, दोनों की मौके पर मौत; बुलेट से रायगढ़ जा रहे थे…

रायगढ़// छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को सड़क हादसों में भाई-बहन की मौत हो गई। रायगढ़ जिले के तमनार का है, यहां हुंकराडीपा रोड पर ट्रेलर ने बुलेट सवार भाई-बहन को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिर गए और ट्रेलर के पहियों के नीचे आ गए। हादसे में दोनों के सिर कुचल गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

ट्रेलर के पहियों के नीचे आने से भाई-बहन की मौके पर मौत हो गई - Dainik Bhaskar

ट्रेलर के पहियों के नीचे आने से भाई-बहन की मौके पर मौत हो गई

मृतक भाई-बहन इसी बुलेट वाहन पर सवार होकर जा रहे थे

मृतक भाई-बहन इसी बुलेट वाहन पर सवार होकर जा रहे थे

अब जानिए पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, मिलूपारा का रहने वाला घनश्याम डनसेना (21) अपनी बहन कुंती डनसेना (23) के साथ किसी जरूरी काम से रायगढ़ जा रहा था। इसी दौरान हुंकराडीपा रोड पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बुलेट को टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिर गए और ट्रेलर के पहियों के नीचे आ गए। हादसे में दोनों के सिर कुचल गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की।

मामले में आगे की जांच की जा रही

रास्ते में ट्रेलर ड्राइवर ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को अस्पताल भिजवाया। तमनार थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Chhattisgarh