दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, RHO की मौत, अस्पताल में ड्यूटी करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे… दो युवक गंभीर

बलौदाबाजार// बलौदाबाजार के पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम कोसमंदा में मुर्गी फार्म के पास सोमवार शाम करीब 5 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में ग्रामीण स्वास्थ्य अधिकारी (RHO) चंद्र किरण चंद्राकर (47) की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पलारी अस्पताल में शुरुआती इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

मृतक चंद्र किरण चंद्राकर स्वास्थ्य अधिकारी - Dainik Bhaskar

मृतक चंद्र किरण चंद्राकर स्वास्थ्य अधिकारी

बलौदाबाजार// बलौदाबाजार के पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम कोसमंदा में मुर्गी फार्म के पास सोमवार शाम करीब 5 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में ग्रामीण स्वास्थ्य अधिकारी (RHO) चंद्र किरण चंद्राकर (47) की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पलारी अस्पताल में शुरुआती इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, पलारी निवासी चंद्र किरण चंद्राकर लक्ष्मणपुर अस्पताल में ड्यूटी करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बिनोरी-कोसमंदा मार्ग पर मुर्गी फार्म के पास सामने से आ रही बाइक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

सड़क पर घायल युवक

सड़क पर घायल युवक

हेलमेट पहनने के बावजूद गंभीर चोट से मौत

टक्कर इतनी तेज थी कि हेलमेट पहने होने के बावजूद चंद्र किरण गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें तत्काल पलारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर

दूसरी बाइक पर सवार खुमन चतुर्वेदी और बुधारु सोनवानी, निवासी गबोद, भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों युवक बिनोरी से अपने गांव मुड़ियाडीह की ओर जा रहे थे। घायलों को डायल 112 की मदद से पलारी अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मंगलवार सुबह होगा पोस्टमार्टम

थाना प्रभारी रागनी राय ने बताया कि शाम होने के कारण मृतक का शव अस्पताल में सुरक्षित रखा गया है। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

बिनोरी-कोसमंदा मार्ग पर लगातार हो रहे हादसे

स्थानीय जानकारी के अनुसार, बिनोरी-कोसमंदा मार्ग पर यह तीसरा हादसा है, जिसमें एक शिक्षिका, एक शिक्षक और अब एक स्वास्थ्यकर्मी की मौत हुई है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं से मार्ग पर सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Chhattisgarh