रायपुर : सेवा संकल्प अभियान 2026 : सेवा की कहानीः महतारी वंदन योजना बनी शिमला देवी के स्वरोजगार का सहारा, किराना दुकान चलाने में मिल रही आर्थिक मदद

सेवा संकल्प अभियान 2026 : सेवा की कहानीः महतारी वंदन योजना बनी शिमला देवी के स्वरोजगार का सहारा, किराना दुकान चलाने में मिल रही आर्थिक मदद
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, छोटे व्यवसायों को भी मिल रही मजबूती
  • हर महीने खाते में आने वाले एक हजार रुपये से दुकान के लिए खरीद रही हैं जरूरी सामान, आर्थिक परेशानियों से मिली राहत

रायपुर (CITY HOT NEWS)//

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के साथ उनके आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता को भी नई मजबूती दे रही है। योजना के तहत प्रतिमाह मिलने वाली एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता महिलाओं की घरेलू जरूरतों को पूरा करने के साथ छोटे व्यवसायों के संचालन में भी उपयोगी साबित हो रही है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सरगुजा जिले की शिमला देवी की कहानी इसका प्रेरक उदाहरण है। छोटी सी किराना दुकान चलाकर परिवार की आजीविका में सहयोग करने वाली शिमला देवी के लिए महतारी वंदन योजना की राशि आर्थिक संबल बन गई है। वे इस राशि से दुकान के लिए जरूरी सामान खरीद रही हैं और अपने व्यवसाय को सुचारू रूप से संचालित कर रही हैं।

छोटी सी किराना दुकान से परिवार को सहारा, महतारी वंदन योजना से मिली नई ताकत
शिमला देवी बताती हैं कि वे अपने पति के सहयोग से एक छोटी किराना दुकान संचालित करती हैं। दुकान से होने वाली सीमित आमदनी से परिवार की दैनिक जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है। पहले दुकान के लिए सामान खरीदने और छोटी-छोटी आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में कई बार परेशानी होती थी। सीमित आय के कारण हर खर्च सोच-समझकर करना पड़ता था और दुकान में आवश्यक सामान कम होने पर उसे दोबारा खरीदने के लिए पैसों का इंतजाम करना पड़ता था। ऐसे समय में महतारी वंदन योजना उनके लिए बड़ी राहत लेकर आई है।

हर महीने एक हजार रुपये की सहायता से आसान हुआ दुकान संचालन
शिमला देवी ने बताया कि महतारी वंदन योजना के अंतर्गत उनके बैंक खाते में हर महीने एक हजार रुपये की राशि प्राप्त हो रही है। इस राशि का उपयोग वे अपनी किराना दुकान के लिए जरूरी सामान खरीदने में करती हैं। दुकान में जो सामग्री कम हो जाती है, उसे दोबारा खरीदने में यह आर्थिक सहायता काम आती है। इससे छोटे-छोटे खर्चों के लिए अलग से पैसों का इंतजाम करने की परेशानी कम हुई है। नियमित रूप से मिलने वाली इस सहायता ने उन्हें दुकान संचालन में आर्थिक सहारा देने के साथ व्यवसाय को आगे बढ़ाने का आत्मविश्वास भी दिया है।

पहले एक-एक रुपये के लिए सोचना पड़ता था, अब हर महीने मिल रहा आर्थिक सहारा
अपने जीवन में आए बदलाव को साझा करते हुए शिमला देवी कहती हैं, ष्पहले एक-एक रुपये के लिए सोचना पड़ता था। दुकान में सामान खत्म होने पर उसे खरीदने के लिए पैसों की व्यवस्था करनी पड़ती थी। अब महतारी वंदन योजना से हर महीने एक हजार रुपये सीधे खाते में आ जाते हैं। इस पैसे से दुकान में जरूरी सामान खरीदने में मदद मिलती है। हमारे जैसे छोटे दुकानदारों के लिए यह राशि बहुत उपयोगी है।
वे बताती हैं कि नियमित आर्थिक सहायता मिलने से अब छोटी जरूरतों को पूरा करना पहले की अपेक्षा आसान हो गया है। दुकान संचालन के साथ परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने में भी सुविधा मिल रही है। उनके लिए यह योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि अपने छोटे व्यवसाय को बनाए रखने और आत्मनिर्भर बनने का महत्वपूर्ण सहारा है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार
महतारी वंदन योजना से मिल रही सहायता पर खुशी व्यक्त करते हुए शिमला देवी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपये की राशि उनके परिवार और किराना व्यवसाय के लिए बहुत मददगार साबित हो रही है। इससे छोटी-छोटी आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में राहत मिली है और दुकान संचालन में भी सुविधा हो रही है।

महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को नई दिशा दे रही महतारी वंदन योजना
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक रूप से अधिक सक्षम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना की राशि का उपयोग महिलाएं अपनी आवश्यकताओं, परिवार की जरूरतों और स्वरोजगार से जुड़ी गतिविधियों में कर रही हैं। इससे महिलाओं की आर्थिक निर्णय लेने की क्षमता और आत्मविश्वास को भी प्रोत्साहन मिल रहा है।
शिमला देवी की कहानी दर्शाती है कि नियमित रूप से मिलने वाली छोटी आर्थिक सहायता भी सीमित संसाधनों में जीवनयापन करने वाले परिवारों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को मिल रहा यह आर्थिक संबल उनके छोटे व्यवसायों को सहारा देने के साथ आत्मनिर्भर और सशक्त छत्तीसगढ़ के निर्माण में भी योगदान दे रहा है।

Chhattisgarh