सुकमा : अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में संसदीय सचिव श्री शिशुपाल सोरी होंगे मुख्य अतिथि…
- जिला स्तरीय आयोजन ” स्व. कवासी हड़मा स्टेडियम” सुकमा में
सुकमा (CITY HOT NEWS)//
जिले में पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 जून 2023 को नवम् अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जायेगा। ’’एक विश्व एक स्वास्थ्य’’ एवं ’’हर घर आंगन योग’’ थीम पर आधारित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय आयोजन ’स्व. कवासी हड़मा स्टेडियम” नगर पालिका परिषद सुकमा में समय प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक सामान्य योग अभ्यास के अंतर्गत योग कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। संसदीय सचिव श्री शिशुपाल सोरी विधायक कांकेर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे।