जांजगीर-चांपा// जांजगीर-चांपा जिले में युवती की न्यूड फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने युवती के घर में नहाते समय चुपके से उसकी फोटो और वीडियो बना लिए थे।

इसके बाद इंस्टाग्राम पर वायरल करने की धमकी देकर उससे 10 हजार रुपए वसूल लिए। पैसे लेने के बाद भी वह युवती को परेशान करता रहा। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी रूपेश भारती को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है।
पैसे लेने के बाद भी करता रहा ब्लैकमेल
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने युवती की निजी तस्वीरें और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे 10 हजार रुपए मांगे थे। युवती से पैसे लेने के बाद भी उसकी हरकतें बंद नहीं हुईं। आरोप है कि पैसे नहीं देने पर वह युवती से गाली-गलौज करता था और जान से मारने की धमकी भी देता था।
शिकायत के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
परेशान होकर युवती ने पामगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(3), 77, 79 और 308(2) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की।
आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा
एसपी विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर पामगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

