पीएम किसान सम्मान निधि से राजकुमार कंवर को खेती के समय मिला आर्थिक संबल

पीएम किसान सम्मान निधि से राजकुमार कंवर को खेती के समय मिला आर्थिक संबल

  • सम्मान निधि से आसान हुई खेती की राह, समय पर जुट रहे खाद-बीज और जुताई के संसाधन


कोरबा (CITY HOT NEWS)///


खेती की सफलता मेहनत के साथ समय पर संसाधनों की उपलब्धता पर भी निर्भर करती है। छोटे किसानों के लिए जुताई, खाद-बीज और रासायनिक उर्वरक की व्यवस्था फसल की तैयारी का जरूरी हिस्सा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से मिलने वाली वित्तीय सहायता इन कृषि जरूरतों को पूरा करने में किसानों का सहयोग कर रही है।
कोरबा जिले के करतला विकासखंड के ग्राम टोंडा निवासी श्री राजकुमार कंवर, पिता श्री धन साय कंवर छोटे किसान हैं। योजना का लाभ मिलने से पहले खेती के जरूरी खर्चों की व्यवस्था करना उनके लिए चुनौतीपूर्ण था। जुताई, खाद-बीज और उर्वरक के लिए कई बार उन्हें दूसरों से उधार लेना पड़ता था। खेती की तैयारी के साथ राशि जुटाने की चिंता भी बनी रहती थी।
किसान सम्मान निधि का लाभ मिलने के बाद राजकुमार अपनी कृषि जरूरतों की व्यवस्था अधिक सहजता से कर पा रहे हैं। समय-समय पर मिलने वाली राशि से वे खेत की जुताई, खाद-बीज, रासायनिक उर्वरक और अन्य आवश्यक कृषि कार्यों का खर्च संभाल रहे हैं। इससे उधार पर निर्भरता कम हुई है और खेती के काम समय पर करने में सुविधा मिल रही है।
हितग्राही श्री राजकुमार कंवर ने बताया कि, “खेती मेरी आजीविका का मुख्य साधन है। पहले फसल की तैयारी के समय सबसे बड़ी चिंता यही रहती थी कि जुताई, खाद-बीज और उर्वरक के लिए पैसे कहां से जुटाऊंगा। जरूरत पड़ने पर दूसरों से उधार लेना पड़ता था। अब किसान सम्मान निधि की राशि मिलने से मुझे अपने खेत की जरूरतों के लिए समय पर पैसा मिल जाता है। मैं इस राशि का उपयोग खेती के जरूरी कामों में करता हूं और जुताई से लेकर खाद-बीज की व्यवस्था समय पर कर लेता हूं। इससे खेती का काम पहले की तुलना में आसान हुआ है और उधार की चिंता भी कम हुई है। छोटे किसान के लिए समय पर मिलने वाली यह सहायता बहुत उपयोगी है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को मैं दिल से धन्यवाद देता हूं कि किसानों की खेती को आगे बढ़ाने में यह सहायता मिल रही है।”

Chhattisgarh