गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर टीचर ने 8 साल की छात्रा की कर दी पिटाई…चेहरे पर मिले चोट के निशान..टीचर ने मांगी माफी..DEO ने बनाई 3 सदस्य जांच टीम..

रायगढ़/गरियाबंद// छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर टीचर ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। टीचर भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल और कान के पास थप्पड़ मारे। इससे उसके चेहरे पर चोट के निशान हैं और वह डरी हुई है। टीचर ने गुस्से में आकर मारने की बात स्वीकार की है और माफी मांगी है।

जबकि परिवार वालों का कहना है कि घटना के बाद से बच्ची ठीक से खाना-पीना नहीं कर रही है। वह रात में सो नहीं पा रही है। मामले में DEO राजेश चंद्राकर ने 3 सदस्यी जांच टीम बनाई है। मामला फिंगेश्वर ब्लॉक ग्राम भेंडरी सरकारी प्राइमरी स्कूल का है। बता दें कि टीचर भागचंद चतुर्वेदी को 5 सितंबर 2022 को राज्यपाल के हाथों राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान मिला था।

वहीं, रायगढ़ जिले के अलोला के सरकारी स्कूल में प्राइमरी के बच्चे पढ़ाई छोड़ क्लास रूम और कैंपस में झाड़ू लगाते दिखे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में DEO श्यामानंद साहू ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।

पहले देखिए रायगढ़ की तस्वीरें…

स्कूल कैंपस में बच्चे झाड़ू लगाते नजर आए।

स्कूल कैंपस में बच्चे झाड़ू लगाते नजर आए।

पढ़ाई छोड़कर बच्चे क्लास रूम की सफाई कर रहे।

पढ़ाई छोड़कर बच्चे क्लास रूम की सफाई कर रहे।

केस 1 – रायगढ़ में स्कूली बच्चों ने लगाई झाड़ू

पहला मामला रायगढ़ के धरमजयगढ़ ब्लॉक का है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम अलोला स्थित आ.जा. कल्याण शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में 7 अक्टूबर की सुबह बच्चे स्कूल पहुंचे थे। इस दौरान करीब 9 बजे बच्चे स्कूल परिसर में झाड़ू लगाते नजर आए।

किसी शख्स ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। अब यह वायरल हो रहा है। इसके बाद ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुखरुराम सिदार ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है, मामले में और जानकारी ली जाएगी। फिर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

स्कूली बच्चों से झाड़ू लगवाने का मामला आ.जा. कल्याण शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अलोला का है।

स्कूली बच्चों से झाड़ू लगवाने का मामला आ.जा. कल्याण शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अलोला का है।

रिपोर्ट लेकर आगे की कार्रवाई करेंगे

इधर, जिला शिक्षा अधिकारी श्यामानंद साहू ने बताया कि स्कूलों में स्वच्छता पखवाड़ा चल रहा है। इसके तहत स्कूल परिसर में सभी मिलकर साफ-सफाई कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि इस मामले में रिपोर्ट मंगवाई जाएगी। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अब गरियाबंद की तस्वीरें देखिए…

बच्ची के गाल पर थप्पड़ के निशान मिले हैं।

बच्ची के गाल पर थप्पड़ के निशान मिले हैं।

पेरेंट्स का कहना है कि घटना के बाद से बच्ची ठीक से खाना-पीना नहीं कर रही है।

पेरेंट्स का कहना है कि घटना के बाद से बच्ची ठीक से खाना-पीना नहीं कर रही है।

केस 2- राज्यपाल सम्मान पाने वाले टीचर ने छात्रा को जड़े थप्पड़

दूसरा मामला गरियाबंद जिले के ग्राम भेंडरी स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल का है। हर रोज की तरह तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली 8 साल की छात्रा 7 अक्टूबर को स्कूल गई थी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने उसे गणित का सवाल दिया, लेकिन छात्रा उसे हल नहीं कर पाई। ऐसे में गुस्साए शिक्षक ने उसकी पिटाई कर दी।

छात्रा के मुताबिक, शिक्षक ने उसके गाल के नीचे और कान के पास कई थप्पड़ मारे। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बताया कि बार-बार सवाल समझाने के बाद भी जब छात्रा उसे नहीं समझ पाई, तो उन्होंने गुस्से में उसे एक-दो थप्पड़ मार दिए। बता दें कि भागचंद चतुर्वेदी को 5 सितंबर 2022 को तत्कालीन राज्यपाल अनुसुइया उइके ने राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया था।

ग्रामीणों ने भी कार्रवाई की मांग की

ग्रामीण श्यामगिरि गोस्वामी ने आरोप लगाया कि शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी पहले भी स्कूली बच्चों की पिटाई कर चुके हैं। यह पहली घटना नहीं है और मामले में कार्रवाई होनी चाहिए।वहीं, पूर्व सरपंच थानेश साहू ने भी छात्रा के साथ मारपीट की निंदा की। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।

घटना के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है।

घटना के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है।

DEO ने बनाई 3 सदस्य जांच टीम

इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश चंद्राकर ने जांच के लिए तीन सदस्य टीम बनाई है, जिसमें 3 प्रिंसिपल को शामिल किया गया है। जांच कमेटी को 3 दिनों के अंदर रिपोर्ट पेश करना होगा। DEO का कहना है कि जांच रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Chhattisgarh