2 बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत एक युवक की हालत गंभीर..

2 बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत एक युवक की हालत गंभीर..

रायपुर// रायपुर-बलौदाबाजार हाईवे पर सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई वहीं, 1 घायल है। 29 जून को दोपहर ढाई बजे को सिर्री गांव में दो बाइक आमने-सामने टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गाड़ी पर बैठे लोग फेंका गए।

मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है। घटना में एक बाइक पर अकेला व्यक्ति सवार था। दूसरी मोटरसाइकिल पर दो लोग सवार थे। घटना में दोनों बाइक चालकों की जान चली गई। बताया जा रहा है दोनों वाहन काफी तेज गति से चल रहे थे।

बाइक पर पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल है।

बाइक पर पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे तुरंत खरोरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतकों की पहचान और घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हुई है।

हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हुई है।

Chhattisgarh