मेडिकल कॉलेज के आवासीय परिसर में 12वीं की छात्रा की छत से गिरने से हुई मौत…

रायगढ़// छत्तीसगढ़ के रायगढ़ मेडिकल कॉलेज के आवासीय परिसर में 12वीं की छात्रा छत से गिर गई। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है। आज उसका 12वीं बोर्ड परीक्षा का पहला पेपर था। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, छात्रा अनन्या सर्वे अपने परिवार के साथ मेडिकल कॉलेज के आवासीय परिसर के टाइप-6 भवन की तीसरी मंजिल पर रहती थी। बुधवार सुबह वो छत पर टहल रही थी। इसी दौरान अचानक नीचे गिर गई। परिजन तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

छात्रा अनन्या सर्वे अपने परिवार के साथ मेडिकल कॉलेज के आवासीय परिसर के टाइप-6 भवन की तीसरी मंजिल पर रहती थी।

छात्रा अनन्या सर्वे अपने परिवार के साथ मेडिकल कॉलेज के आवासीय परिसर के टाइप-6 भवन की तीसरी मंजिल पर रहती थी।

पिता मेडिकल कॉलेज में कर्मचारी

अनन्या के पिता राजेश सर्वे मेडिकल कॉलेज की स्थापना शाखा में कर्मचारी हैं। घटना के बाद पूरे परिसर में मातम छा गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। अंतिम संस्कार के लिए परिजन शव को गृह ग्राम बिलासपुर के गनियारी ले गए।

इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी ने बताया कि, मेडिकल कालेज कैंपस में रहकर 12वीं की पढ़ाई कर रही छात्रा की सिर पर गंभीर चोट लगने की वजह से मौत हो गई। मर्ग पंचनामा के बाद शव का पीएम कराया गया है।

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

बताया जा रहा है कि, इसी बिल्डिंग से करीब 7 साल पहले भी एक बुजुर्ग महिला की छत से गिरने की घटना हुई थी। जिसमें उसकी मौत हो गई थी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Chhattisgarh