बीमा पॉलिसी के नाम पर बुजुर्ग से पांच लाख की धोखाधड़ी…पत्नी के नाम कराया था बीमा, बैंक ने बताया ऐसी कोई पॉलिसी ही नहीं…

रायगढ़// छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक बुजुर्ग से 5 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई है। उसने अपनी पत्नी के नाम पर बीमा पॉलिसी कराया, लेकिन समय होने पर पता चला कि, बैंक में इस नाम की पॉलिसी ही नहीं है। जिसके बाद पीड़ित ने मामले की सूचना थाने में दी। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

बीमा पाॅलिसी के नाम पर बुजुर्ग से 5 लाख की धोखाधड़ी की गई। - Dainik Bhaskar

बीमा पाॅलिसी के नाम पर बुजुर्ग से 5 लाख की धोखाधड़ी की गई।

जानकारी के मुताबिक, गजा-नंदपुरम काॅलोनी में रहने वाले बलबीर शर्मा (64) ने शिकायत में बताया कि, साल 2020 में पंजाब नेशनल बैंक शाखा में एमडी सलीमुद्दीन कार्यरत था। उसने कहा कि निकेश कुमार पांडेय पंजाब नेशनल बैंक में मेटलाइफ पॉलिसी का काम करता है।

तब बलबीर शर्मा ने निकेश से बैंक में संपर्क कर 11 जून 2020 को उसने 5 लाख रुपए का चेक देकर पत्नी बाला देवी शर्मा के नाम पर बीमा पॉलिसी कराया। जिसके दस्तावेज भी दिए गए। समय सीमा पूरे होने पर बलबीर शर्मा ने बैंक पहुंचकर पॉलिसी की जानकारी ली। तब बताया गया कि, बाला देवी शर्मा के नाम पर कोई पॉलिसी ही नहीं है।

घटना की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया।

घटना की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया।

टालमटोल करने लगा निकेश

इसके बाद बलबीर शर्मा ने एमडी सलीमुद्दीन से पॉलिसी के बारे में चर्चा किया, तो उसने निकेश का मोबाइल नंबर देकर बात करने कहा। बलबीर शर्मा ने संपर्क किया, तो उसने पॉलिसी में कुछ गलती होने की बात कहते हुए समाधान कर देने की बात कही, लेकिन उसके बाद लगातार निकेश टालमटोल करने लगा।

आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

जिसके बाद बलबीर शर्मा समझ गया कि वह धोखाधड़ी का शिकार हो गया है। उसने रविवार को कोतवाली थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

Chhattisgarh