छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की कैबिनेट का विस्तार शुक्रवार 22 दिसंबर को होगा। साय मंत्रिमंडल में कौन-कौन विधायक शामिल होंगे इस बात पर मुहर लग चुकी है। दिल्ली के नेताओं से नाम फाइनल होने के बाद राजभवन प्रपोजल भेज दिया गया है। कोरबा से लखन लाल देवांगन का मंत्री बनना लगभग तय हो गया है। उन्हें ऐतिहासिक जीत का ईनाम के तौर पर मंत्रिमंडल दिया जा रहा है। कल 7 मंत्री शपथ लेंगे।





