नशे में धुत्त आरक्षक ने अपने ही साथी की बेल्ट से कर दी पिटाई…घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल…पुलिस अधीक्षक ने किया सस्पेंड…

राजनांदगांव// राजनांदगांव में आरक्षक ने नशे की हालत में अपने ही साथी की बेल्ट से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घटना के सामने आने के बाद एसपी ने उसे तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। वहीं सीएसपी पुष्पेंद्र नायक को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

नशे में धुत आरक्षक ने अस्पताल में साथी की बेल्ट से की पिटाई - Dainik Bhaskar

नशे में धुत आरक्षक ने अस्पताल में साथी की बेल्ट से की पिटाई

जानिए क्या है पूरा मामला

यह मामला लालबाग थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, आरक्षक महेंद्र साहू लालबाग थाना में पोस्टेड है। ड्यूटी के दौरान नशे में धुत होकर आरक्षक महेंद्र सिविल ड्रेस में थाने आया। यहां पहले वो अपने साथियों के साथ बदसलूकी और गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद थाने में ही उसने अपने स्टाफ पर बेल्ट से हमला कर दिया।

जब स्थिति काबू से बाहर होने लगी तो ड्यूटी पर तैनात अन्य पुलिसकर्मियों ने उसे शांत कराने की कोशिश की, तो वह और भी आक्रामक हो गया।

अस्पताल में आरक्षक ने साथियों के साथ की मारपीट

जब मामले की जानकारी सीएसपी को मिली तो उन्होंने आरक्षक का मुलाहिजा के लिए साथी आरक्षकों के साथ अस्पताल भेजा। जब उसे जिला अस्पताल पेंड्री में मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया, तब भी वह नहीं सुधरा। अस्पताल परिसर में वह अपने साथी आरक्षक प्रभात तिवारी की पिटाई कर दी। यह घटना अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

आरक्षक की करतूत सीसीटीवी में कैद

अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि साहू अपने साथी आरक्षक प्रभात तिवारी को बेल्ट से पीट रहा है। मामला मीडिया में आने के बाद पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई की। एसपी मोहित गर्ग ने आरक्षक महेंद्र साहू को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। मामले की जांच के लिए सीएसपी पुष्पेंद्र नायक को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Chhattisgarh