साय कैबिनेट की बैठक जारी: लोकसभा चुनाव अधिसूचना से पहले हो सकते हैं बड़े फैसले; धान खरीदी अंतर राशि पर भी चर्चा..

साय कैबिनेट की बैठक जारी: लोकसभा चुनाव अधिसूचना से पहले हो सकते हैं बड़े फैसले; धान खरीदी अंतर राशि पर भी चर्चा..

रायपुर// मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक चल रही है। बैठक महानदी भवन मंत्रालय स्थित कैबिनेट हॉल में हो रही है। लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले कुछ महत्वपूर्ण फैसले हो सकते हैं।

बैठक में किसानों, महिलाओं और कर्मचारियों के हितों से जुड़े कई अहम फैसले हो सकते हैं। महतारी वंदन योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को सहायता राशि के साथ किसानों धान के अंतर की राशि के भुगतान को लेकर चर्चा होगी।

इसके अलावा प्रदेश में दो नए मेडिकल कॉलेज खुलने को लेकर भी मुहर लग सकती है। ये मेडिकल कॉलेज जशपुर और मनेंद्रगढ़ में खोले जाने हैं। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग ने इसकी तैयारी कर ली है।

Chhattisgarh Important