शराब के नशे में पति ने पत्नी को डंडे से पीटा, फिर गला दबाकर मार डाला….आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़// छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में शराब के नशे में पति ने अपनी 22 साल की पत्नी की डंडे से पीटा फिर पैर से गला दबाकर हत्या कर दी। दोनों 15 नवंबर को सामान खरीदने गए थे। लौटते समय रास्ते में शराब पीने के बाद पत्नी के घर चलने से मना करने पर विवाद हुआ। गुस्से में पति ने पहले उसे डंडे से पीटा, फिर गला दबाकर मार डाला। मामला कापू थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी पति (26) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला कापू थाना क्षेत्र का है।

शराब के नशे में आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी - Dainik Bhaskar

शराब के नशे में आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी

अब जानिए पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, सोमारी बाई की मां दिनो बाई (ग्राम सारुजोबा, थाना सीतापुर, जिला सरगुजा) ने मंगलवार को कापू थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी सोमारी बाई (22) की शादी करीब चार साल पहले ग्राम टेढ़ासेमरा के रहने वाले सत्यनारायण पहाड़ी कोरवा (26) से हुई थी।

15 नवंबर को दोनों घर के लिए जरूरी और निजी सामान खरीदने कोनपारा विजयपुर गए थे। वहां से लौटते समय कोनपारा बस्ती के पास किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। रात में विवाद बढ़ने पर सत्यनारायण ने गुस्से में आकर पत्नी को बांस के डंडे से बुरी तरह पीटा। इससे वह जमीन पर गिर गई। इसके बाद उसने हाथ-पैर से मारपीट की और गला दबा दिया। इससे सोमारी बाई की मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

रास्ते में दोनों ने पी शराब

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने संदेह के आधार पर सत्यनारायण पहाड़ी कोरवा को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

इस दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि 15 नवंबर को वह पत्नी के साथ सामान खरीदने कोनपारा विजयपुर गया था। वहां से लौटते समय रास्ते में दोनों ने शराब पी थी।

शराब के नशे में पत्नी की हत्या की

रात होने के कारण नशे की हालत में उसकी पत्नी रास्ते में कई बार गिर गई। कपड़े गीले होने पर उसने कपड़े उतार दिए और खेत के पास बैठ गई। आरोपी उसे घर चलने के लिए कहता रहा, लेकिन पत्नी नहीं मानी। इससे गुस्से में आकर उसने पत्नी को हाथ-मुक्कों और बांस के डंडे से बुरी तरह पीटा। इसके बाद पैर से उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी के पास से बांस का डंडा जब्त किया है। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने की कार्रवाई

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि घरेलू विवाद या छोटी-छोटी बातों पर गुस्से में आकर हिंसा करना गलत है। आपसी विवाद कई बार गंभीर अपराधों का कारण बन जाते हैं। इसका खामियाजा पूरे परिवार को भुगतना पड़ता है। इस मामले में पुलिस ने सूचना मिलते ही केस दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की।

Chhattisgarh