रायपुर : ’सेवा संकल्प अभियान: सेवा की कहानी’ : ’बिहान योजना से पुष्पा देवी महंत के हुनर को मिली नई पहचान, घरेलू उत्पादों के निर्माण से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाए कदम’

 ’सेवा संकल्प अभियान: सेवा की कहानी’ : ’बिहान योजना से पुष्पा देवी महंत के हुनर को मिली नई पहचान, घरेलू उत्पादों के निर्माण से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाए कदम’
  • ’‘होममेड पुष्पा’ के नाम से तैयार कर रहीं हैंडवॉश, साबुन, डिटर्जेंट सहित दैनिक उपयोग के उत्पाद’
  • ’मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बिहान योजना से ग्रामीण महिलाओं को मिल रहे स्वरोजगार और आर्थिक सशक्तीकरण के अवसर’

रायपुर (CITY HOT NEWS)//

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। योजना से जुड़कर महिलाएं अपने हुनर और मेहनत को स्वरोजगार का माध्यम बना रही हैं तथा परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में योगदान दे रही हैं। इसी कड़ी में जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम खैरा निवासी श्रीमती पुष्पा देवी महंत ने घरेलू उपयोग की विभिन्न वस्तुओं के निर्माण को अपनी आजीविका का आधार बनाकर आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरक पहल की है।

’‘होममेड पुष्पा’ बनी मेहनत और आत्मनिर्भरता की पहचान’
    श्रीमती पुष्पा देवी महंत ने अपने कौशल और मेहनत के बल पर ‘होममेड पुष्पा’ के नाम से घरेलू उत्पादों का निर्माण शुरू किया है। वे हैंडवॉश, साबुन, डिटर्जेंट, डिशवॉश, शैम्पू और अगरबत्ती सहित दैनिक उपयोग की विभिन्न वस्तुएं तैयार कर रही हैं। घर से ही इन उत्पादों का निर्माण कर वे अपने हुनर को आय अर्जित करने का माध्यम बना रही हैं। उनकी यह पहल दर्शाती है कि ग्रामीण महिलाओं को उचित अवसर और प्रोत्साहन मिले तो वे घरेलू जिम्मेदारियों के साथ स्वरोजगार के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान स्थापित कर सकती हैं।

’घरेलू हुनर बना आजीविका का साधन, परिवार की आय में दे रहीं योगदान’
    श्रीमती पुष्पा देवी महंत के लिए घरेलू उत्पादों का निर्माण केवल रोजगार का साधन नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता महत्वपूर्ण कदम है। अपने कार्य के माध्यम से वे परिवार की आय में योगदान देने के साथ ही अपने कौशल को निरंतर विकसित कर रही हैं। स्थानीय स्तर पर दैनिक उपयोग की वस्तुओं का निर्माण कर उन्होंने स्वरोजगार की संभावनाओं को नई दिशा दी है। उनकी मेहनत और लगन अन्य ग्रामीण महिलाओं को भी अपने हुनर को पहचानकर आजीविका के अवसर विकसित करने की प्रेरणा दे रही है।

    राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को स्व-सहायता समूहों से जोड़कर आर्थिक गतिविधियों, कौशल विकास और स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ने के साथ परिवार और समाज में उनकी भूमिका भी सशक्त हो रही है। श्रीमती पुष्पा देवी महंत की यह पहल इस बात का उदाहरण है कि छोटे स्तर से शुरू किया गया प्रयास भी आत्मनिर्भरता की मजबूत नींव बन सकता है।

’प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार’
    श्रीमती पुष्पा देवी महंत ने आजीविका के नए अवसर मिलने और अपने हुनर को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बिहान योजना से जुड़कर उन्हें अपने कौशल को स्वरोजगार का माध्यम बनाने का अवसर मिला है। आज वे अपने घर से ही दैनिक उपयोग के उत्पाद तैयार कर रही हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में सहयोग दे रही हैं।
    श्रीमती पुष्पा देवी महंत की सफलता की यह कहानी ग्रामीण महिलाओं के बढ़ते आत्मविश्वास, उद्यमशीलता और आर्थिक सशक्तीकरण की प्रेरक मिसाल है।

Chhattisgarh