रायपुर : सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पथर्रा में जल अर्पण दिवस एवं जल चौपाल

 सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पथर्रा में जaल अर्पण दिवस एवं जल चौपाल
  • जल अर्पण प्रमाण पत्र प्रदान कर ग्रामीणों को जल संरक्षण और सुरक्षित पेयजल के प्रति किया जागरूक
  • फील्ड टेस्ट किट से पेयजल स्रोतों की जांच, नल-जल योजना के बेहतर रखरखाव में जनभागीदारी पर जोर

रायपुर (CITY HOT NEWS)//

 सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पथर्रा में जaल अर्पण दिवस एवं जल चौपाल

सेवा संकल्प अभियान के तहत गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में जल संरक्षण, जल संवर्धन, सुरक्षित पेयजल और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में मरवाही विकासखंड के ग्राम पथर्रा में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं जल संसाधन विभाग द्वारा जल चौपाल, जल संकल्प, ग्रामीण पेयजल स्रोत जांच एवं ग्राम जल सुरक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में ग्रामीणों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल के महत्व की जानकारी दी गई। फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से गांव के पेयजल स्रोतों के पानी की गुणवत्ता की जांच की गई तथा ग्रामीणों को जल परीक्षण की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। इस दौरान जल स्रोतों को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने, पानी का विवेकपूर्ण उपयोग करने, वर्षा जल के संरक्षण और जल स्रोतों के संवर्धन के लिए सामुदायिक सहभागिता की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

इसी अवसर पर ग्राम पथर्रा में जल अर्पण दिवस भी मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम को जल अर्पण प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। ग्रामीणों को नल-जल योजना के सुचारू संचालन एवं नियमित रखरखाव में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा उपलब्ध जल का सदुपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

जल सुरक्षा संवाद के दौरान बताया गया कि जल स्रोतों की सुरक्षा एवं संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी है। पेयजल योजनाओं की दीर्घकालिक सफलता के लिए जल स्रोतों का संरक्षण, नियमित देखरेख और पानी की गुणवत्ता की निरंतर निगरानी आवश्यक है। ग्रामीणों ने जल संरक्षण एवं संवर्धन, सुरक्षित पेयजल और जल की प्रत्येक बूंद के सदुपयोग के प्रति सजग रहने का संकल्प लिया।

Chhattisgarh