रायपुर : सेवा संकल्प अभियान में प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण का संदेश, बाँसबाड़ी वन क्षेत्र में चला स्वच्छता अभियान

सेवा संकल्प अभियान में प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण का संदेश, बाँसबाड़ी वन क्षेत्र में चला स्वच्छता अभियान
  • जनप्रतिनिधियों और वन विभाग की टीम ने श्रमदान कर की प्लास्टिक एवं कचरे की सफाई
  • प्रकृति, पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण के लिए नागरिकों को किया जागरूक

रायपुर (CITY HOT NEWS)//

जनप्रतिनिधियों और वन विभाग की टीम ने श्रमदान कर की प्लास्टिक एवं कचरे की सफाई
जनप्रतिनिधियों और वन विभाग की टीम ने श्रमदान कर की प्लास्टिक एवं कचरे की सफाई

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत अम्बिकापुर में सरगुजा वनमण्डल द्वारा बाँसबाड़ी वन कक्ष क्रमांक आर.एफ. 2580 में प्लास्टिक मुक्त जागरूकता एवं स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, सभापति श्री हरमिंदर सिंह, पार्षदगण सहित जनप्रतिनिधियों, वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों एवं नागरिकों ने सहभागिता की।

अभियान के दौरान जनप्रतिनिधियों, आम नागरिकों और वन विभाग की टीम ने श्रमदान करते हुए वन क्षेत्र में बिखरे प्लास्टिक एवं अन्य कचरे की सफाई की। इस दौरान लोगों को प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग से पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए प्लास्टिक का उपयोग कम करने और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।

वन एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता

कार्यक्रम में प्रकृति, पर्यावरण और वन्यजीवों के संरक्षण के महत्व पर विशेष रूप से जागरूक किया गया। नागरिकों से वन क्षेत्रों में प्लास्टिक एवं अन्य कचरा नहीं फेंकने, स्वच्छता बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस पहल में स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ते हुए प्लास्टिक मुक्त एवं पर्यावरण अनुकूल वातावरण बनाने का संदेश दिया गया। अभियान के माध्यम से प्रकृति और वन संपदा के संरक्षण के लिए सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम में सरगुजा वनमण्डल के वनमण्डलाधिकारी श्री लोकनाथ पटेल, प्रशिक्षु आईएफएस श्री कुणाल मिश्रा, रेंजर श्री आशीष देवांगन सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Chhattisgarh