- खुमरी और महुआ फूल की माला पहनाकर किया स्वागत
रायपुर (CITY HOT NEWS)//



मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज शाम यहां राज्य अतिथि गृह ‘पहुना‘ में अचानकमार टाइगर रिजर्व संघर्ष समिति के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात कर बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर समिति ने मुख्यमंत्री श्री साय को खुमरी और महुआ फूल की माला पहनाकर स्वागत किया।
मुलाकात करने वालों में श्री लोचन यादव फरसाबहार, मधुलता पैकरा (जशपुर), श्री बेनीपुर गरियाबंद, श्रीमती कौशल्या चौहान बलौदाबाजार, श्री राजेंद्र नेताम मोहला-मानपुर, अमरीका सिंह मनेन्द्रगढ़, तुलसी नेताम कोण्डागांव, सीमांचल मुंगेली अन्य लोग शामिल थे।


