रायपुर : मारगांव-गिरगांव जलाशय नहर लाईनिंग कार्य के लिए 1.11 करोड़ रूपए की स्वीकृति…

रायपुर (CITY HOT NEWS)//

छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा राजनांदगांव जिले के विकासखण्ड-डोंगरगांव की मारगांव-गिरगांव जलाशय नहर लाईनिंग कार्य के लिए एक करोड़ 11 लाख 66 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार, जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रदान की गई है। योजना से निस्तारी-भू-जल संवर्धन सहित क्षेत्रीय किसानों को 313 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

Chhattisgarh Important