मोमबत्ती की रोशनी में जुआ खेलते 9 लोग गिरफ्तार, 10,500 रुपए नकद जब्त… नाइट गश्त के दौरान पुलिस ने की छापामार कार्रवाई…

बिलासपुर // बिलासपुर जिले में जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सकरी पुलिस ने गिरधौना गौठान के पास छापेमारी कर 9 लोगों को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मोमबत्ती की रोशनी में ताश की पत्ती पर रुपए की हार-जीत का दांव लगा रहे थे।

मौके से 10,500 रुपए नकद, ताश की पत्ती और अधजली मोमबत्ती बरामद की गई है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई है।

नाइट गश्त के दौरान मिली सूचना

पुलिस के अनुसार, सकरी पुलिस की टीम रात में गश्त पर निकली थी। इसी दौरान सूचना मिली कि कुछ लोग गिरधौना गौठान के पास जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर टीआई संजय शिंदे के नेतृत्व में पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और छापेमारी की।

इस दौरान मोमबत्ती की रोशनी में ताश के जरिए रुपए की हार-जीत का दांव लगाते 9 लोग मिले। पुलिस ने मौके से 10,500 रुपए नकद, ताश की पत्ती और अधजली मोमबत्ती जब्त की।

पकड़े गए सभी 9 आरोपी

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में लेखू सिंगरौल (52), भुलउ राम सिंगरौल (39), सुनील सिंगरौल (32) और संतोष ध्रुव (40), सभी निवासी मोंछ, थाना तखतपुर शामिल हैं। इसके अलावा नरेंद्र सिंगरौल (36), नोहर कुमार सिंगरौल (45), भागीरथी साहू (26), श्रवण कुमार जायसवाल (42) और दशरथ कैवर्त (28), सभी निवासी ग्राम गिरधौना को भी पकड़ा गया है।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की है।

Chhattisgarh