बिलासपुर// बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र के जोंकी गांव में खुले मैदान में जुआ खेल रहे 10 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी सतानंद प्लॉट के पास एक जगह इकट्ठा होकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने मौके से जुए के फड़ पर रखे 16 हजार 300 रुपए जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

सकरी पुलिस ने जोंकी गांव में सतानंद प्लॉट के पास दी दबिश
पुलिस के मुताबिक, जोंकी गांव में सतानंद प्लॉट के पास खुली जमीन पर जुआ खेलने की सूचना मिली थी। इसके बाद निरीक्षक संजय शिंदे के निर्देशन में सकरी पुलिस ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर जुआ खेल रहे लोग भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन टीम ने 10 लोगों को पकड़ लिया। बताया गया कि आरोपी संडे मनाने के लिए एक जगह जुटे थे और जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने मौके से 16,300 रुपए जब्त किए।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम
पुलिस की कार्रवाई में मुकेश केंवट (30), सरोज कुमार डोम (30), नितिन पटेल (24), शशिकांत पटेल (42), सरजू पटेल (51), जितेंद्र कौशिक (32), निवासी मंगला; आनंद पटेल (42), निवासी मंगला; आकाश रजक (23), निवासी मंगला; श्रवण कुमार केंवट (39), निवासी मंगला और रामायण पटेल (30), को गिरफ्तार किया गया। सकरी पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

