पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से किया हमला..पत्नी की मौके पर ही मौत..आरोपी गिरफ्तार

बेमेतरा/ बेमेतरा जिले के साजा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम उसलापुर में बुधवार को पति बाबूलाल वर्मा ने अपनी पत्नी विशाखा बाई वर्मा पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, बाबूलाल वर्मा ने अपनी पत्नी विशाखा बाई पर धारदार हथियार से हमला किया। घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या की खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई।

गांव वालों ने दी पुलिस को सूचना

घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी पति बाबूलाल वर्मा को गांव से गिरफ्तार कर लिया।

हत्या की वजह तलाश रही पुलिस

मामले की सूचना मिलने के बाद खम्हरिया थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हत्या के पीछे की वजह क्या थी और घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने के लिए पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Chhattisgarh