पंप चोरी के आरोप में दो लोगों को ग्रामीणों ने जूते की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया..अर्धनग्न कर छड़ी से पीटा, थप्पड़ मारे और गाली-गलौज की..सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो..

सूरजपुर (छत्तीसगढ़)//छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पंप चोरी के आरोप में दो लोगों को ग्रामीणों ने जूते की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया। उन्हें अर्धनग्न कर छड़ी से पीटा, थप्पड़ मारे और गाली-गलौज की। वहां मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जूते की माला पहनाकर, कंधे पर पंप रखकर गांव में घुमाया। - Dainik Bhaskar

जूते की माला पहनाकर, कंधे पर पंप रखकर गांव में घुमाया।

घटना रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम आमगांव की है। वायरल वीडियो में पिटाई के बाद दोनों चोरी की बात कबूल करते हुए कहते दिख रहे हैं कि उन्होंने पंप को 1 हजार रुपए में बेच दिया था। पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और दोनों पक्षों को थाने बुलाया है। फिलहाल, मामले में कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।

मारपीट की तस्वीरें देखें…

ग्रामीणों ने युवकों को लात मारी और छड़ी से पीटा।

ग्रामीणों ने युवकों को लात मारी और छड़ी से पीटा।

ग्रामीणों ने दोनों के साथ मारपीट भी की।

ग्रामीणों ने दोनों के साथ मारपीट भी की।

युवकों ने कहा- पंप को 1 हजार रुपए में बेच दिया था।

युवकों ने कहा- पंप को 1 हजार रुपए में बेच दिया था।

किसान के घर से पंप चोरी का आरोप

9 अक्टूबर को ग्राम पंचायत आमगांव में किसान गीगल सिंह के घर से पंप चोरी हो गया। 15 अक्टूबर की दोपहर किसान को पता चला कि गांव के ही दो लोगों ने पंप चुराया है। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों को इकट्ठा कर लिया।

महिलाओं ने कहा- ‘और मारो’

चोरी के शक में दोनों लोगों को पकड़ लिया गया। इसके बाद उन्हें अर्धनग्न कर जूतों की माला पहनाई गई। ग्रामीणों ने दोनों को थप्पड़ मारे, लकड़ी से पीटा और गाली-गलौज की। वहां मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बनाया। वीडियो में कुछ महिलाएं भी ‘और मारो’ कहती सुनाई दे रही हैं।

‘चोरी का पंप 1 हजार में बेचा’

इस दौरान दोनों युवक कहते नजर आए कि उन्होंने चोरी नहीं की है। हालांकि, बाद में उन्होंने अपनी गलती स्वीकार कर ली। आरोपियों में धनसाय और सुखराम शामिल हैं। दोनों ने चोरी कबूल करते हुए बताया कि उन्होंने पंप 1 हजार रुपए में बेच दिया था।

दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया

मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में घटना को लेकर चर्चा हो रही है। हालांकि, वीडियो के आधार पर मारपीट और पंप चोरी के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। रामानुजनगर थाना पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और दोनों पक्षों को थाने बुलाया है।

Chhattisgarh