कोरबा (CITY HOT NEWS)///
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैसमा में 3 अक्टूबर को जनजागरूकता के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों और उपस्थित जनसमुदाय को नशे के दुष्प्रभाव, स्वस्थ जीवनशैली तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 570 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर करीब 10 जनप्रतिनिधि और 27 गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। नुक्कड़ नाटक में 35 प्रतिभागियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षक-व्याख्याता कार्यक्रम में उपस्थित रहे और आयोजन के सफल संचालन में सहयोग दिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशामुक्ति, स्वास्थ्य जागरूकता और शासकीय योजनाओं का संदेश विद्यार्थियों एवं जनसमुदाय तक पहुँचाया गया।

