नशेड़ी युवक ने भाभी को चाकू मारा: बड़े भाई से कहा- तू टोकने वाला कौन; मां से भी जमकर की मारपीट…

नशेड़ी युवक ने भाभी को चाकू मारा: बड़े भाई से कहा- तू टोकने वाला कौन; मां से भी जमकर की मारपीट…

रायपुर// रायपुर के तिल्दा नेवरा इलाके में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के सिर पर नशा इस कदर सवार था कि उसने अपने परिवार वालों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। विवाद से पहले युवक के बड़े भाई ने उसे नशा करने से टोका था। इसके बाद आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी भाभी की पीठ पर चाकू घोंप दिया।

पीड़ित गणेश पंजवानी ने तिल्दा थाने में FIR दर्ज करवाई कि वह 4 फरवरी को अपने घर पर था। रात करीब साढ़े 8 बजे उसका छोटा भाई राहुल पंजवानी अपने तीन दोस्तों के साथ घर पर आया। कुछ देर बाद उसके दो दोस्त घर चले गए। राहुल अपने एक दोस्त के साथ कमरे में मौजूद था।

नेवरा थाना क्षेत्र में नशेड़ी युवक ने परिवार वालों से की मारपीट।

नेवरा थाना क्षेत्र में नशेड़ी युवक ने परिवार वालों से की मारपीट।

कमरे में नशा करते रंगे हाथ पकड़ा

कमरे के अंदर से दुर्गंध आने पर गणेश ने अंदर जाकर देखा तो राहुल अपने दोस्त के साथ सुलोशन का नशा कर रहा था। गणेश ने उसे ऐसा करने से मना किया तो राहुल ने ‘तू कौन होता है मुझे मना करने वाला’ बोलकर गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर हत्या करने की नीयत से उस पर चाकू से हमला कर दिया।

भाई ने खुद को कमरे में बंद किया, मां-भाभी से मारपीट

छोटे भाई के इस हमले से घबराकर गणेश पंजवानी ने दौड़कर खुद को कमरे में बंद कर लिया। भाइयों को विवाद करता देख मां प्रेमा पंजवानी ने बीच बचाव किया। आरोपी ने अपनी मां को भी लात-घूंसों से मारकर घायल कर दिया। तभी गणेश की पत्नी शालू भी पहुंच गई।

आरोपी इस कदर नशे में चूर था कि जब उसकी भाभी ने उसे मारपीट करने से रोका, तो उसने उसे भी ‘तू कौन होती है मुझे रोकने वाली’ कहते हुए गाली देनी शुरू कर दी। फिर उसने चाकू से भाभी के पीठ पर वार कर दिया। जिससे वो लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई। पीड़ित के हाथ में भी चोट है।

आरोपी के साथ नशेड़ी दोस्त भी वारदात में शामिल

अपने ही परिवार के लोगों पर किए इन जानलेवा हमले में आरोपी के साथ उसका दोस्त भी शामिल था। वारदात के बाद दोनों मौके से फरार हो गए थे। हालांकि बाद में पुलिस ने राहुल पंजवानी को गिरफ्तार कर लिया है।

Chhattisgarh