दो स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, 60 वर्षीय महिला की मौके पर मौत; टक्कर मारकर युवती फरार

जांजगीर-चांपा// जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में सिंचाई कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर दो स्कूटी के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में 60 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान ग्राम सिल्ली निवासी सोनमती टंडन के रूप में हुई है।

ती के साथ बरभाटा जा रही थी महिला - Dainik Bhaskar

घटना के बाद दूसरी स्कूटी चला रही युवती मौके से फरार हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

नाती के साथ बरभाटा जा रही थी महिला

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सिल्ली निवासी सोनमती टंडन अपने नाती के साथ किसी काम से बरभाटा जाने के लिए निकली थीं। इसी दौरान शिवरीनारायण की ओर से एक युवती स्कूटी चलाते हुए आ रही थी। पामगढ़ की सिंचाई कॉलोनी के पास मुख्य मार्ग पर दोनों स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों स्कूटी में सवार तीनों लोग सड़क पर गिर पड़े। हादसे में सोनमती टंडन को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरी स्कूटी चला रही युवती अपनी गाड़ी लेकर घटनास्थल से फरार हो गई।

फरार स्कूटी ड्राइवर की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में अपराध दर्ज कर फरार स्कूटी और उसे चला रही युवती की तलाश की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है।

Chhattisgarh