गाड़ी छोड़ने के बदले मांगी डेढ़ लाख की रिश्वत, GST महिला अधिकारी के घर ACB का छापा; नाली में फेंके नोट

कांकेर// छत्तीसगढ़ के कांकेर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने GST अधिकारी अंचला गिरी को रिश्वत लेते पकड़ा है। अधिकारी ने एक स्क्रैप कारोबारी से गाड़ी छोड़ने के लिए डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। कारोबारी ने इसकी शिकायत ACB अधिकारियों से की थी।

जगदलपुर ACB की टीम ने मामले में कार्रवाई की। - Dainik Bhaskar

जगदलपुर ACB की टीम ने मामले में कार्रवाई की।

जांच के बाद शनिवार को ACB की टीम ने अधिकारी के घर पर रेड मारी। कारोबारी पहले ही पैसे लेकर अधिकारी के घर पहुंचा था। इसकी भनक लगते ही साथी इमरान मेमन ने रिश्वत की रकम नाली में फेंक दी।

अधिकारी अंचला गिरी और इमरान को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है। यह कार्रवाई जगदलपुर ACB की टीम ने की है।

अधिकारी के घर के बाहर नाली में नोटों के बंडल मिले।

अधिकारी के घर के बाहर नाली में नोटों के बंडल मिले।

अधिकारी अंचला गिरी के घर पर ACB ने रेड मारी।

अधिकारी अंचला गिरी के घर पर ACB ने रेड मारी।

अंचला गिरी कांकेर में सहायक आयुक्त, राज्य GST विभाग के पद पर पदस्थ है।

अंचला गिरी कांकेर में सहायक आयुक्त, राज्य GST विभाग के पद पर पदस्थ है।

10 लाख की पेनाल्टी लगाई, 2 लाख में मामला सेटल

शिकायतकर्ता कारोबारी मोहम्मद शोएब रंगरेज ने बताया कि 18 नवंबर को उनकी गाड़ी स्क्रैप लेकर जा रही थी। बिल होने के बावजूद गाड़ी को रोक लिया गया। उनका आरोप है कि अंचला गिरी GST में अधिकृत नहीं थीं, इसके बावजूद उन्होंने गाड़ी रुकवाई और 10 लाख रुपए की पेनाल्टी मांगी, जबकि गाड़ी में लोड माल की कीमत सिर्फ 3 लाख रुपए थी।

कारोबारी के मुताबिक, अधिकारी ने गाड़ी जब्त करने और कार्रवाई करने की धमकी दी। मामला सेटल करने के लिए पहले 2 लाख रुपए मांगे गए, फिर डेढ़ लाख रुपए देने की बात हुई। इसमें से 50 हजार रुपए पेनाल्टी के तौर पर कटाने और बाकी रकम घर पहुंचकर देने की बात तय हुई।

रिश्वत दिलाने में मदद करने वाला भी पकड़ाया

ACB की जांच में इमरान मेमन की भूमिका भी सामने आई है। आरोप है कि GST अधिकारी अंचला गिरी ने कारोबारी से रिश्वत की रकम इमरान मेमन के जरिए ली। इमरान मेमन (30) कांकेर के संजयनगर का निवासी है। उसके खिलाफ भी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 12 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

रिश्वत दिलाने में मदद करने वाला साथी भी गिरफ्तार।

रिश्वत दिलाने में मदद करने वाला साथी भी गिरफ्तार।

इमरान लाया था रिश्वत के पैसे

ACB अधिकारी रमेश कुमार मरकाम ने बताया कि रिश्वत की रकम मध्यस्थ इमरान मेमन लेकर आया था। उसने यह रकम GST अधिकारी अंचला गिरी को दी थी। मामले में इमरान की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Chhattisgarh