कोरबा में मोबाइल को लेकर भाई से विवाद के बाद 17 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या…भाई से हुआ झगड़ा

कोरबा// छत्तीसगढ़ के कोरबा के अयोध्या पुरी बस्ती में मोबाइल को लेकर भाई-बहन के बीच हुए झगड़े के बाद 17 साल की छात्रा सानिया बानो ने टॉयलेट में फांसी लगा ली। वह 9वीं कक्षा में पढ़ती थी।

मोबाइल को लेकर भाई से हुआ विवाद, 17 साल की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

बताया जा रहा है कि विवाद के बाद मां ने मोबाइल छिपा दिया था। इससे नाराज होकर सानिया घर के टॉयलेट में चली गई। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो वह अंदर फंदे पर मिली।

सूचना पर पहुंची दर्री पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला दर्री थाना क्षेत्र का है।

अब जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, अयोध्या पुरी के शरीफ कुरैशी की बेटी सानिया बानो (17) 9वीं कक्षा में पढ़ती थी। उसके पिता बकरे का कारोबार करते हैं। बताया जा रहा है कि घर में मोबाइल को लेकर सानिया और उसके भाई के बीच कहासुनी हो गई थी।

विवाद बढ़ने पर मां ने मोबाइल छिपा दिया और कहा कि तुम लोग मोबाइल के चक्कर में लड़ते रहते हो, इसलिए किसी को मोबाइल नहीं दूंगी। इस बात से सानिया नाराज हो गई और टॉयलेट के अंदर चली गई।

टॉयलेट में फंदे पर लटकी मिली छात्रा

काफी देर तक बाहर नहीं आने पर पिता ने टॉयलेट का दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर दरवाजा तोड़ा गया। वहां सानिया फंदे पर लटकी मिली। परिजन उसे तुरंत नीचे उतारकर अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की सूचना मिलने पर दर्री पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी के मुताबिक, मर्ग कायम कर परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि सानिया शांत स्वभाव की थी और पढ़ाई में ठीक थी।

पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Chhattisgarh