
एमसीबी/(CITY HOT NEWS)///
मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करने वाली ग्राम लोहारी निवासी श्रीमती रामवती सिंह के लिए अपने बच्चे को बेहतर शिक्षा दिलाना हमेशा से एक सपना रहा है। सीमित आर्थिक संसाधनों के बीच बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाना उनके लिए चुनौतीपूर्ण था, लेकिन अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना ने उनके इस सपने को साकार करने का रास्ता आसान कर दिया है।
श्रम विभाग में पंजीयन बना बच्चे की शिक्षा का आधार
रामवती सिंह मजदूरी का कार्य करती हैं और इसी कार्य के अंतर्गत उनका श्रम विभाग में पंजीयन हुआ है। श्रम पंजीयन के माध्यम से उन्हें अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना का लाभ प्राप्त हुआ। योजना के तहत उनके बच्चे समीर सिंह को कक्षा 6वीं से 12वीं तक निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है।
आर्थिक चिंता से मिली राहत, बच्चे के भविष्य को मिली नई दिशा
अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के माध्यम से समीर को लगातार शिक्षा का अवसर मिल रहा है। इससे रामवती सिंह को अपने बच्चे की पढ़ाई को लेकर होने वाली आर्थिक चिंता से राहत मिली है। अब उन्हें विश्वास है कि उनका बच्चा अच्छी शिक्षा प्राप्त कर अपने सपनों को पूरा करेगा और भविष्य में एक बेहतर मुकाम हासिल करेगा।
मजदूर परिवार के लिए योजना बनी उम्मीद की किरण
रामवती सिंह के लिए यह योजना केवल निःशुल्क शिक्षा का माध्यम नहीं, बल्कि उनके बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। मजदूरी कर परिवार चलाने वाली मां के लिए अपने बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है। योजना ने उनके परिवार में शिक्षा और बेहतर भविष्य को लेकर नई उम्मीद जगाई है।
रामवती सिंह ने श्रम विभाग एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की इस योजना से उनके बच्चे को पढ़ाई का सुनहरा अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि वे इस सहयोग के लिए श्रम विभाग तथा मुख्यमंत्री जी का बहुत-बहुत शुक्रिया करती हैं।

